Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


शुक्ले चाद्ये पूर्वविदः ॥३७॥
सूत्रार्थ– आदि के दो शुक्ल ध्यान पूर्वविद् के होते हैं ॥३७॥


भावार्थ

अर्थ : आदि के दो शुक्ल ध्यान सकल श्रुत के धारक श्रुत केवली के होते हैं। ‘च’ शब्द से धर्मध्यान भी ले लेना चाहिए। अतः श्रेणि पर चढ़ने से पहले धर्मध्यान होता है और श्रेणी चढ़ने पर क्रम से दोनों शुक्ल ध्यान होते हैं ॥३७॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The first two types of pure meditation – sukladhyana – are attained by the saints who know the Scripture – purvavid or śsrutakevali.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: आदि के दो शुक्लध्यान धारण करने का सामर्थ्य सकल श्रुत के धारी के है, अन्य के नहीं। इस बात की सूचना देने के लिए पूर्वविद् विशेषण का ग्रहण किया गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : पूर्व कथित धर्मध्यान के समुच्चय के लिए ‘च’ शब्द का उल्लेख किया है कि पूर्वविद् के आदि के पृथक् वितर्क वीचार और एकत्व वितर्क ये दो ध्यान होते हैं और धर्म ध्यान भी होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters