Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
त्र्येक-योग- काय – योगायोगानाम् ॥ ४०॥
Meaning
प्रथम शुक्लध्यान तीन योगों से, दूसरा शुक्ल ध्यान एक योग से, तीसरा शुक्ल ध्यान काय योग से तथा चौथा शुक्लध्यान अयोगियों के होता है ॥ ४०॥

भावार्थ

 शुक्लध्यान के चार भेद क्रम से तीन योग, एक योग, काययोग और योगरहित जीवों के होते हैं। अर्थात् पहला पृथक्त्ववितर्क ध्यान, मन, वचन, काय तीनों योगों के धारक के होता है। दूसरा एकत्वत्रितर्क- ध्यान तीन योगों में से किसी एक योग के धारक के होता है। तीसरा सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति ध्यान केवल काययोग के धारक के ही होता है और चौथा व्युपरतक्रियानिवर्तिध्यान योग रहित जीवों के होता है।Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

The four types of pure meditation – sukladhyāna – are, in order mentioned already, of three activities (yoga), of one activity, of bodily activity, and of no activity. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer यदि ये चार प्रकार के शुक्लध्यान हैं तो उनका आलम्बन क्या है ? विषय क्या है उसे कहने के लिए यह सूत्र कहा है ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer तीनों योग वालों के पहला पृथक्त्व वितर्क वीचार शुक्लध्यान, तीनों में से किसी एक योग वाले के दूसरा शुक्लध्यान, काययोग के तीसरा शुक्ल ध्यान एवं अयोगी के चौथा शुक्लध्यान होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters