Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


तदविरतदेशविरतप्रमत्तसंयतानाम् ॥३४॥
सूत्रार्थ– यह आर्तध्यान अविरत, देशविरत और प्रमत्तसंयत जीवों के होता है ।।३४।।


भावार्थ

अर्थ : वह आर्तध्यान अविरत यानि पहले, दूसरे, तीसरे और चतुर्थ गुणस्थान वालों के, देशविरत श्रावकों के और प्रमत्तसंयत गुणस्थान वाले मुनियों के होता है। परंतु प्रमत्तसंयत गुणस्थान वाले मुनियों के निदान नहीं होता। बाकी के तीन आर्तध्यान प्रमाद के उदय से जब कभी हो जाते हैं ||३४॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

These occur in case of laymen without small vows – avirata, laymen with small vows – desavirata, and non- vigilant ascetics – pramattasamyata.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: यह आर्त्तध्यान उत्कृष्टता से पहले गुणस्थान में होता है, प्रमत्त नाम के छठे गुणस्थान में जघन्य होता है और शेष गुणस्थानों में मध्यम होता है। आर्त्तध्यान असंयत सम्यग्दृष्टि पर्यन्त (पहले से चौथा गुणस्थान तक ), देशविरत के और पन्द्रह प्रमाद सहित क्रिया का अनुष्ठान करने वाले प्रमत्तसंयतों के होते हैं। अविरत एवं देशविरत जीवों के चारों ही प्रकार का आर्त्तध्यान होता है, क्योंकि ये असंयम रूप युक्त होते हैं। प्रमत्तसंयतों के तो निदान के सिवा बाकी के तीन (आर्त्तध्यान ) प्रमाद के उदय की तीव्रतावश कदाचित् होते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : प्रमत्तसंयत के निदान नामक आर्त्तध्यान नहीं होता क्योंकि निदान शल्य होने से व्रतों की घातक है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters