Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
विपरीतं मनोज्ञस्य ॥३१॥
Meaning
मनोज्ञ वस्तु का वियोग हो जाने पर उसके संयोग के लिए बार-बार चिन्तन करना (इष्ट वियोग ) आर्त्तध्यान है ॥३१॥

भावार्थ

पुत्र, धन, स्त्री आदि प्रिय वस्तुओं का वियोग हो जाने पर उनसे मिलन होने का बार बार चिन्तन करना इष्ट वियोग नामक आर्तध्यान है ।। ३१ ।।Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The contrary – thinking again and again for regaining the agreeable (manojñya) objects that have been lost – is the second kind of sorrowful (ārta) meditation. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer पूर्व में कहे हुए से विपरीत, इससे यह तात्पर्य निकलता है कि मनो इष्ट अपने पुत्र, स्त्री और धन आदि का वियोग होने पर उनकी प्राप्ति के लिए संकल्प, निरन्तर चिन्ता करना दूसरा आर्त्तध्यान जानना चाहिए ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer मात्र इन अप्रिय चेतन-अचेतन, द्रव्य पर्याय का संयोग होने पर उसके वियोग के लिए ही चिन्तन होता है, इतना ही नहीं अपितु इष्ट का वियोग होने पर भी आर्त्तध्यान होता है, ऐसा जानना चाहिए, अतः इससे विपरीत ध्यान का लक्षण कहने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters