Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


उत्तमसंहननस्यैकाग्रचिन्तानिरोधो ध्यानमान्तर्मुहूर्तात् ॥२७॥
सूत्रार्थ– उत्तम संहननवाले का एक विषय में चिन्तावृत्ति का रोकना ध्यान है, जो अन्तर्मुहूर्त काल तक होता है ।।२७।।


भावार्थ

अर्थ : उत्तम संहनन के धारक मनुष्य का अपने चित्त की वृत्ति को सब ओर से रोककर एक ही विषय में लगाना ध्यान है। यह ध्यान अधिक से अधिक अन्तर्मुहूर्त तक ही होता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Concentration of thought on one particular object is meditation – dhyana. In case of the person with superior (first three kinds of) physical sturdiness and strength – samhanana – it extends up to one muhurta.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


ध्यान (एक विषय में चित्त का रुकना)
ध्याताध्यान करने वाला – उत्तम संहनन सहित (शुरु के तीन संहनन)
ध्येयजिसका ध्यान किया जाए – एक अग्र (प्रधान विषय)
ध्याताज्ञान में व्यग्रता का अभाव
ध्यान का कालअन्तर्मुहूर्त

अन्तर्मुहूर्त
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryTextColor: '#000000'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["अन्तर्मुहूर्त"] --> B["जघन्य<br>1 आवली 1 समय"] & C["उत्कृष्ट<br>48 मिनट में 1 समय कम"]

    style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600,color:#000000,stroke-width:2px
    style B fill:#E3F2FD,stroke:#1565C0,color:#000000
    style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF,color:#000000

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: स्पष्टता के लिए ‘एकार्थचिन्तानिरोध:’ पद कहने पर अनिष्ट का प्रसंग आता है। इसी अध्याय के चवालीसवें ‘वीचारोर्थ व्यंजनयोगसंक्रान्ति : ‘ सूत्र में द्रव्य से पर्याय और पर्याय से द्रव्य में संक्रम का विधान किया गया है। अतः यदि एकार्थ-निरोध कहेंगे तो इस सूत्र के साथ विरोध आयेगा। क्योंकि ध्यान में अर्थसंक्रमण स्वीकार किया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : एकाग्र पद देने में अनिष्ट का प्रसंग नहीं आता क्योंकि अग्र का अर्थ मुख होता है, अत: ध्यान अनेकमुखी न होकर एकमुखी रहता है और एकमुख में संक्रमण स्वीकार किया गया है। आभिमुख्य होने पर पुन:पुन: प्रवृत्ति को बताने के लिए एकाग्र पद दिया गया है, अत: इससे अनिष्ट का प्रसंग नहीं आता है। अथवा- यहाँ प्राधान्यवाची एक शब्द का ग्रहण है। अग्र शब्द प्राधान्यवाची है । इस पक्ष में यह अर्थ गृहीत है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters