Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
आर्तरौद्रधर्म्यशुक्लानि ॥२८॥
Meaning
आर्त्तध्यान, रौद्रध्यान, धर्म्यध्यान और शुक्लध्यान ये ध्यान के भेद हैं
॥२८॥

भावार्थ

आर्तध्यान, रौद्रध्यान, धर्म्यध्यान और शुक्लध्यान ये ध्यान के चार भेद हैं। इनमें आदि के दो ध्यान अशुभ हैं। उनसे पाप का बंध होता है। शेष ध्यान शुभ हैं। उनके द्वारा कर्मों का नाश होता है।Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

The four subdivisions of meditation – dhyāna – are: painful (sorrowful ) – ārta, the cruel – raudra, the virtuous (righteous) – dharmya, and the pure – śukla. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer ध्यान चार प्रकार के होते हैं-(१) आर्त्त ध्यान (२) रौद्र ध्यान (३) धर्म्य ध्यान (४) शुक्ल ध्यान । अथवा ध्यान दो प्रकार के होते हैं-२.(१) निश्चय ध्यान ( २ ) व्यवहार ध्यान ।(१) प्रशस्त ध्यान (२) अप्रशस्त ध्यान ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer निश्चय ध्यान -आद्य जो निश्चय ध्यान है वह अभिन्न है यह आत्मा के अवलम्बन से उत्पन्न होता है। व्यवहार ध्यान – व्यवहार ध्यान भिन्न है। यह परावलम्बन से होता है । भिन्न (व्यवहार) ध्यान में जिसने अभ्यास किया है वह निराकुल हो अभिन्न का क्या ध्यान कर सकता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters