Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

विघ्नकरणमन्तरायस्य ॥२७॥
सुत्रार्थ- दानादिक में विघ्न डालना अन्तराय वर्ग का आस्रव है ॥२७॥

भावार्थ

अर्थ: दान, लाभ, भोग, उपभोग और वीर्य में विघ्न डालने से अन्तराय कर्म का आस्रव होता है। अर्थात् दान देने में विघ्न करने से दानान्तराय कर्म का आस्रव होता है। किसी के लाभ में बाधा डालने से लाभान्तराय कर्म का आस्रव होता है। इसी तरह शेष में भी जानना चाहिए।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Laying obstacles (vighna) (in way of charity, etc.) is the cause of the influx of obstructive (antarāya) karmas.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

अन्तराय इनमें बाधा डालना

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB

A["अन्तराय इनमें बाधा डालना"]

A --> B["दान
(जिन पर के
उपकार के लिए दें)"]
A --> C["लाभ
(फायदा)"]
A --> D["भोग
(जो एक बार)"]
A --> E["उपभोग
(जो बार-बार आए)"]
A --> F["वीर्य (बल)"]

style A fill:#FFE082,width:260px
style B fill:#E1F5FE,width:180px
style C fill:#E8F5E9,width:160px
style D fill:#FFF3E0,width:160px
style E fill:#F3E5F5,width:180px
style F fill:#FFEBEE,width:160px

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जो धन का गर्व करते हैं, पात्रदान तथा पूजा आदि नहीं करते हैं, धनी होकर कंजूस होते हैं, लक्ष्मी के लिए कपटपूर्ण आचरण आदि करते हैं, मिथ्या आरम्भ करते हैं और लक्ष्मी से संतोष को प्राप्त नहीं होते हैं; वे लाभान्तराय कर्म के उदय से अत्यन्त दरिद्र होते हैं अर्थात् इन कार्यों से लाभान्तराय कर्म का आस्रव होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: औषधदान में अन्तराय डालने से गूंगे, रोगी, कुष्ठरोगी होते हैं। आहारदान में अन्तराय डालने का फल आँखों से अन्धा होना, श्वेत कुष्ठ होना, सूखा रोग होना है। शास्त्रदान में अन्तराय डालने का फल तुतलाना, बोलने में असमर्थ होना, ऐश्वर्य के प्राप्त होने पर उनका जल्दी नष्ट हो जाना, श्रम करने पर भी ज्ञान की प्राप्ति नहीं होना, अर्जित विद्या का विस्मरण हो जाना आदि है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 04 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters