Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
क्रोधलोभभीरुत्वहास्यप्रत्याख्यानान्यनुवीचीभाषणं च पञ्च || ५ ||
Meaning
 क्रोधप्रत्याख्यान, लोभप्रत्याख्यान, भीरुत्व प्रत्याख्यान, हास्यप्रत्या-
ख्यान और अनुवीचीभाषण – ये सत्य व्रत की पाँच भावनाएँ हैं ।। ५।।

भावार्थ

क्रोध, लालच, भय और हँसी से मनुष्य झूठ बोल सकता है, इसलिये इनसे बचते रहना चाहिये । जब बोले तब ऐसी सावधानी से बोलना चाहिये कि कोई ऐसी बात नहीं निकल जाये जो दूसरे को कष्टकर हो। Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

Giving-up (pratyākhyāna) these four: anger (krodha), greed (lobha), fearfulness (bhirutva) and jest (hāsya), and speaking only faultless words – anuvicibhāṣaṇa – are the five observances (bhāvanā) for the vow of truthfulness (satya). These are the five observances (bhāvanā) for the vow of truthfulness (satya). Speaking only faultless words is anuvicibhāṣaṇa. What are the observances for the vow of non-stealing (acaurya)? The next sūtra describes the observances. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


सत्य व्रत की भावनाएँ
flowchart TB

A["सत्य व्रत की भावनाएँ"]

A --> B["त्याग (निषेध)"]
A --> C["विधि (प्रवृत्ति)"]

%% त्याग Section
B --> B1["क्रोध"]
B --> B2["लोभ"]
B --> B3["भय"]
B --> B4["हास्य"]

%% विधि Section
C --> C1["अनुवीची भाषण (शास्त्र के अनुसार निर्दोष वचन बोलना)"]

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer यह कोई दोष नहीं है, क्योंकि यहाँ पुण्यास्रव का प्रकरण होने से अप्रशस्त क्रिया करने वाले पापी के भाषण को अनुवीचि भाषण नहीं कह सकते हैं क्योंकि विचारपूर्वक भाषण को अनुवीचि भाषण कहते हैं
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer क्रोध के वश जीव झूठ बोल जाता है, लोभी मनुष्य धन की आशा के वश असत्य बोल जाता है अर्थात् जिसकी आजीविका श्रोताओं पर आधारित है, ऐसा वक्ता कभी भी सत्य नहीं बोल सकता है, भय से झूठ बोलना तो जगत् में प्रसिद्ध ही है । तथा हँसी-मजाक में तो प्रायः असत्य ही बोला जाता है अतः सत्यव्रत के पालन में क्रोधादि का त्याग आवश्यक है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 3-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters