Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

देश- सर्वतोऽणु महती ॥२॥
सूत्रार्थ – हिंसादिक से एकदेश निवृत्त होना अणुव्रत है और सब प्रकार से निवृत्त होना महाव्रत है ।।२।।

भावार्थ

अर्थ : इन पाँचों पापों को एक देश त्याग करने को अणुव्रत कहते हैं और पूरी तरह से त्याग करने को महाव्रत कहते हैं ।।२।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The vow is of two kinds, minor-vow (anuvrata) and great- vow (mahavrata), from the abstinence (virati) being partial or complete.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["व्रत के प्रकार"] --> B["अणुव्रत
(हिंसादि से एकदेश निवृत्ति)
• अहिंसाणुव्रत
• सत्यानुव्रत
• अचौर्याणुव्रत
• स्वदार संतोष ब्रह्मचर्याणुव्रत
• परिग्रह परिमाणाणुव्रत"] & C["महाव्रत
(हिंसादि से पूर्ण निवृत्ति)
• अहिंसा महाव्रत
• सत्य महाव्रत
• अचौर्य महाव्रत
• ब्रह्मचर्य महाव्रत
• परिग्रह त्याग महाव्रत"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFE0B2
style B fill:#d9e8fb,stroke:#2962FF
style C fill:#fff3cd,stroke:#FFD600

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: हिंसा, झूठ, चोरी, कुशील और परिग्रह से एकदेश विरति अणुव्रत है। हिंसा- मृषा-अदत्तग्रहण-कुशील तथा मूर्च्छा इन स्थूल पापों से विरत होना अणुव्रत है। पाँच पाप स्थूल और सूक्ष्म की अपेक्षा दो प्रकार के हैं, इनमें स्थूल पापों से विरत होना अणुव्रत कहलाता है। अणुव्रतधारी जीवों के सूक्ष्म पापों का त्याग असम्भव रहता है इसलिए स्थूल हिंसादि के त्याग को ही अणुव्रत कहते हैं। अहिंसाणुव्रत का धारी पुरुष त्रसहिंसा से तो निवृत्त होता है परंतु स्थावर हिंसा से निवृत्त नहीं होता।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : कुतश्चित् दृष्टिगोचर होता है, वह देश है । देश, प्रदेश और एकदेश ये सब एकार्थवाची हैं। जो वस्तु के कुछ अंशों तक उसे ग्रहण करता है समस्त वस्तु को नहीं उसे एकदेश कहते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 3-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters