Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

निः शल्यो व्रती ॥१८॥
सूत्रार्थ – जो शल्यरहित है, वह व्रती है ।।१८।।

भावार्थ

अर्थ : जो शल्य रहित हो उसे व्रती कहते हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The votary (vratī) is free from stings (salya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

व्रती की विशेषता

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["व्रती की विशेषता"] --> B["शल्य
(निरंतर पीड़ा देने वाली वस्तु,
जैसे शरीर में चुभा काँटा)
से रहित होना"]
B --> C["मिथ्यात्व
• अतत्त्व का श्रद्धान करना"] & D["माया
• अंग की वृत्ति होना"] & E["निदान
• भोगों की लालसा होना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
style C fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF
style D fill:#e8f5e9,stroke:#00C853
style E fill:#FFE0B2,stroke:#FF6D00

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जो शल्य रहित होकर पाँच अणुव्रत, रात्रिभोजनत्याग और सातों शीलों को अतिचार रहित पालता है वह व्रती कहलाता है। जो तीन शल्यों से रहित है वही निःशल्य व्रती कहा जाता है। देश, अनूप, जांगल और साधारण ऐसी देश की अवस्थाओं का; हिमकाल, वर्षाकाल, उष्णकाल और अपनी शक्ति और वात, पित्त, कफादि रूप प्रकृति इन बातों का जो विचार करता है ऐसा निर्मल बुद्धि वाला पुरुष जीव दया में तत्पर होकर जिनमत के अनुसार माया, मिथ्यात्व और निदान इन तीन शल्यों से रहित होता हुआ निरतिचार अहिंसादि व्रत धारण करता है, वही व्रती होता है। ज्ञान और सम्यग्दर्शन से जिनका चित्त निर्मल हुआ है, उनका यह व्रतपंचक निर्मल होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : शरीर में चुभे हुए काँटे के समान विविध प्रकार की वेदना रूपी शलाकाओं (सुइयों) के द्वारा जो प्राणियों को छेदती हैं, दु:ख देती हैं वे शल्य हैं। जैसे- शरीर में चुभे हुए काँटा आदि प्राणियों को बाधा करने वाली शल्य है उसी प्रकार कर्मोदय विकार भी शारीरिक और मानसिक बाधा का कारण होने से, शल्य की भाँति शल्य नाम से उपचरित किये जाते हैं।  चतुर्गति रूप संसार में प्राणियों को शारीरिक, मानसिक, आगन्तुक दुःखों के द्वारा पीड़ा देती है वह शल्य है। शरीर में घुस जाने वाले बाण आदि शस्त्र के समान जीव के मन में चुभे, बाधा करे वह शल्य है अथवा शरीर और मन को बाधा उत्पन्न करने वाला होने से कर्म का विकार भी शल्य है। (सर्वा. ६९७) प्राणी को शृणाति पीड़ा देती है, वह शल्य है, तत्त्वज्ञों ने शल्य शब्द की ऐसी व्याख्या की है। जैसे – शरीर में घुसा हुआ बाणादि शल्य प्राणी को अधिक व्यथित करता है, वैसे ही माया, मिथ्यात्व, निदान ये तीन प्राणियों को संसारभ्रमण का दुःख देते हैं, इसलिए इनको शल्य कहना चाहिए। शारीरिक और मानसिक पीड़ा देने वाला कर्मों का उदय, क्षयोपशमादिक रूप जो मायादि के भेद से तीन शल्य हैं, जीवों को पीड़ा देता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters