Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


बन्ध-वध-च्छेदातिभारारोपणान्नपाननिरोधः ॥ २५ ॥
सूत्रार्थ – बन्ध, वध, छेद, अतिभार का आरोपण और अन्नपान का निरोध- ये अहिंसा अणुव्रत के पाँच अतिचार हैं ।।२५।।


भावार्थ

अर्थ : बंध, वध, छेद, अतिभार-आरोपण और अन्नपान निरोध ये पाँच अहिंसा अणुव्रत के अतिचार हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Binding – bandha, beating – vadha, mutilating limbs – cheda, overloading – atibhārāropaṇa, and withholding food and drink – annapānanirodha, are the five transgressions of the first minor vow of non-injury (ahimsaṇuvrata).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


अहिंसाणुव्रत
बन्धवधछेदअतिभारारोपणअन्नपाननिरोध
किसी को अपने इच्छ स्थान में जाने से रोकनाडंडा, चाबुक, आदि से प्राणियों को मारनाकान, नाक, आदि अवयवों को भेदनाउचित भार से अधिक भार का लादनाभूख- प्यास में बाधा कर अन्न- पान का रोकना

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: इच्छित देश में जाने के उत्सुक के लिए उस गमन के प्रतिबन्ध के हेतु खूँटे आदि में रस्सी से इस प्रकार बाँध देना जिससे वह इष्ट देश में गमन न कर सके वह बन्ध कहलाता है। इच्छित स्थान पर जाने से रोकने के लिए रस्सी आदि से बाँधना बन्ध है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : सूत्र में दिये गये ‘वध’ शब्द का अर्थ डण्डा, कोड़ा, बेंत आदि से पीटना है न कि प्राणिहत्या क्योंकि प्राणिहत्या से विरक्ति तो व्रत धारणकाल में ही हो चुकी है । (रा.वा. २) डण्डे, कोडे आदि से पीटना वध है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters