Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

मारणान्तिकीं सल्लेखनां जोषिता ॥२२॥
सूत्रार्थ – तथा वह मरणान्तिक सल्लेखना का प्रीतिपूर्वक सेवन करने वाला होता है ।।२२।।

भावार्थ

अर्थ : मरण काल उपस्थित होने पर गृहस्थ को प्रीतिपूर्वक सल्लेखना करना चाहिए।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Futher, the householder adopts, with a sense of contentment, the practice of dispassionately abandoning his body– ‘sallekhana’– at the end of his life.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

सल्लेखना (अच्छे प्रकार से कूष करना)

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["सल्लेखना
(अच्छे प्रकार से कृश करना)"] --> B["काय
(बाहरी शरीर)
कैसे करें
• अनशन
• रस परित्याग आदि
के क्रम से
किस प्रकार कृश करें
• इतना ही कृश करें कि
परिणाम आकुलित होकर
आराधना से
चलायमान न हो"] & C["कषाय
(भीतरी परिणाम)
कैसे करें
• शुभ ध्यान
• समतापूर्वक
किस प्रकार कृश करें
• निष्परमात्म स्वरूप के
सेवन से मोह, राग,
द्वेषादि से अपना
ज्ञान-दर्शन रूप परिणाम
लीन हो"] & D["व्रती मरण के अंत में
इसे प्रीतिपूर्वक
स्वीकार करता है।"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb,stroke:#2962FF
style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style D fill:#e8f5e9,stroke:#00C853

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: अच्छी प्रकार से काय और कषाय का लेखन (कृश) करना सल्लेखना है। निष्प्रतिकार उपसर्ग आने पर, दुर्भिक्ष होने पर, बुढ़ापा आने पर और मृत्युदायक रोग होने पर धर्मार्थ शरीर छोड़ने को सल्लेखना कहते हैं। बाहरी शरीर और अभ्यन्तर कषायों का उत्तरोत्तर काय और कषाय के पुष्ट करने वाले कारणों को घटाते हुए भले प्रकार लेखन करना सल्लेखना है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : श्रामण्य धर्म की हानि करने वाली अतिशय वृद्धावस्था आने पर, निष्प्रतिकार देव, मनुष्य व तिर्यञ्चकृत उपसर्ग आ जाने पर, अनुकूल (कषायाभिभूत) शत्रु जब चारित्र का नाश करने को उद्युक्त हो जाय, भयंकर दुष्काल आ पड़ने पर, हिंसक पशुओं से पूर्ण भयानक वन में दिशा भूल जाने पर, कंकर- पत्थर के कारण जहाँ चलना दुष्कर हो, ऐसे जंगल में फँस जाने पर, आँख, कान व जंघा बल अत्यन्त क्षीण १. संकल्पपूर्वक मरण की तैयारी ही सल्लेखना है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters