Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


 स्तेनप्रयोगतदाहृतादानविरुद्धराज्यातिक्रमहीनाधिक-
हीनाधिकमानोन्मान-प्रतिरूपकव्यवहाराः ॥२७॥
सूत्रार्थ- स्तेनप्रयोग, स्तेन आहृतादान, विरुद्धराज्यतिक्रम, हीनाधिक मानोन्मान और प्रतिरूपक व्यवहार- ये अचौर्य अणुव्रत के पाँच अतिचार हैं ।।२७।।


भावार्थ

अर्थ : स्तेन प्रयोग, तदाहृतादान, विरुद्ध-राज्यातिक्रम, हीनाधिक-मानोन्मान और प्रतिरूपक-व्यवहार ये पाँच अचौर्याणुव्रत के अतिचार हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Prompting another to steal- stenaprayoga, receiving stolen goods- stena āhṛtādāna, buying against the law- viruddharajyatikrama, using false weights and measures- hīnādhikamānonmāna, and deceiving others with artificial or imitation goods- pratirūpakavyavahāra, are the five transgressions of the third minor vow of non- stealing (acauryāṇuvrata).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


अचौर्याणुव्रत
स्तेन प्रयोगस्तेन
आह्वादान
विरुद्ध
राज्यतिक्रम
हीनाधिक
मानोमान
प्रतिरूपक
व्यवहार
किसी को चोरी के लिए प्रेरित करना, कराना व अनुमोदना करनाचोरी की वस्तु का ग्रहणराज्य आज्ञा के विरुद्ध चलनालेने के व देने के माप कम-ज्यादा रखनाउत्तम वस्तु में खोटी मिलाकर अच्छी कहकर बेचना

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: चोरी करने वाले को स्वयं प्रयोग बतलाना वा दूसरे के द्वारा उसको चोरी में प्रयुक्त प्रवृत्त करना और उस चोरी की वा चोर की मन से प्रशंसा करना, चोरी करना अच्छा मानना, ये सब स्तेनप्रयोग  हैं। किसी को चोरी के लिए स्वयं प्रेरित करना या दूसरे के द्वारा प्रेरित कराना या प्रयुक्त हुए की अनुमोदना करना स्तेनप्रयोग है।चोर को त्रिधा चोरी में प्रयुक्त करना स्तेनप्रयोग है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : अपने द्वारा जिसके उपाय नहीं बताये गये हैं और न जिसकी अनुमोदना ही की है ऐसे चोर के, चोरी करके लाये हुए द्रव्य को खरीदना तदाहृतादान है। अपने द्वारा अप्रयुक्त असम्मत चोर द्वारा लायी हुई वस्तु को ले लेना तदाहृतादान है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters