Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

ऊर्ध्वाधस्तिर्यग्व्यतिक्रम क्षेत्रवृद्धि – स्मृत्यन्तराधानानि ॥३०॥
सूत्रार्थ – ऊर्ध्वव्यतिक्रम, अधोव्यतिक्रम, तिर्यग्व्यतिक्रम, क्षेत्रवृद्धि और स्मृत्यन्तराधान- ये दिग्विरति व्रत के पाँच अतिचार हैं।।३०।।

भावार्थ

अर्थ : ऊर्ध्वातिक्रम, अधोऽतिक्रम, तिर्यगतिक्रम, क्षेत्रवृद्धि और स्मृत्यन्तराधान ये पाँच दिग्विरति व्रत के अतिचार हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Transgressing (vyatikrama) the limits set in the directions, namely, upward (ūrdhva), downwards (adhaḥ), and transverse (tiryag), enlarging boundaries in the accepted directions – kṣetravṛddhi, and forgetting the boundaries set – smṛtyantarādhāna, are the five transgressions of the supplementary vow of abstaining from activity with regard to the direction -digvirativrata.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

दिग्व्रति

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["दिग्विरति"] --> B["व्यतिक्रम
(मर्यादा का उल्लंघन)"] & C["क्षेत्रवृद्धि
• मर्यादा की हुई
दिशा के बढ़ाने
का अभिप्राय रखना"] & D["स्मृत्यन्तराधान
• मर्यादा को
याद नहीं रखना"]
B --> E["ऊर्ध्व
• ऊपर"] & F["अधो
• नीचे"] & G["तिर्यग्
• 4 दिशा व
4 विदिशा"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: पूर्व दिशा में योजन आदि के द्वारा मर्यादा करके पुनः लोभ कषाय के कारण उस मर्यादा से अधिक दिशा की इच्छा करना क्षेत्रवृद्धि है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : परिग्रह परिमाण व्रत में इनका अन्तर्भाव नहीं हो सकता है क्योंकि उसका अधिकरण भिन्न है और इनका अधिकरण भिन्न है। परिग्रह परिमाण व्रत में क्षेत्र, वास्तु आदि दस प्रकार के बाह्य परिग्रहों का परिमाण किया जाता है। परन्तु दिग्व्रत में दिशाओं में जाने की मर्यादा की जाती है। इस प्रकार दोनों का विषय भिन्न-भिन्न है। यद्यपि इस दिशा में लाभ होगा तो मेरा जीवन है, नहीं होगा तो मरण है, तथापि दूसरी दिशा में लाभ होने पर भी गमन नही करूंगा। स्वीकृत मर्यादा से आगे लाभ होने पर भी गमन नहीं करना दिग्विरति है। दिशाओं में क्षेत्र, वास्तु आदि के समान परिग्रह बुद्धि से आत्मसात् करके परिमाण नहीं किया जाता, अत: इसका अर्थ विशेष जानना चाहिए
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters