Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

परविवाहकरणेत्वरिकापरिगृहीतापरिगृहीता-
गमनानङ्गक्रीड़ाकामतीव्राभिनिवेशाः ।।२८।।

सूत्रार्थ – परविवाहकरण, इत्वरिकापरिगृहीतागमन, इत्वरिका- अपरिगृहीतागमन, अनंगक्रीड़ा और कामतीव्राभिनिवेश- ये स्वदारसंतोष अणुव्रत के पाँच अतिचार हैं।।२८।।

भावार्थ

अर्थ : पर विवाह करण, अपरिगृहीत इत्वरिका गमन, परिगृहीत इत्वरिका गमन, अनंग क्रीड़ा और काम तीव्राभिनिवेश, ये पाँच ब्रह्मचर्याणुव्रत के अतिचार हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Bringing about others’ marriage- paravivahakaraṇa, intercourse with an unchaste married woman– itvarikā parigṛhītāgamana, cohabitation with a harlot- itvarikā aparigṛhītāgamana, perverted sexual practice- anangakrīḍā, and excessive sexual-desire– kāmatīvrābhi- niveśa– are the five transgressions of the fourth minor vow of contentment with one’s wife (svadārasantoṣa aṇuvrata).
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

ब्रह्मचर्याणुव्रत

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["ब्रह्मचर्याणुव्रत"] --> B["परविवाह करण
• दूसरों का विवाह कराना"] & C["इत्वरिका
परिगृहीता गमन
• जिसका कोई स्वामी हो
अपरिगृहीता गमन
• जिसका कोई स्वामी न हो
• ऐसी व्यभिचारिणी स्त्री के
सूचे जाना-आना आदि करना"] & D["अनंगक्रीड़ा
• काम सेवन के निश्चित अंगों
को छोड़ शेष अंगों द्वारा
काम सेवन करना"] & E["काम तीव्राभिनिवेश
• काम सेवन की तीव्र
अभिलाषा रखना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb,stroke:#2962FF
style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style D fill:#e8f5e9,stroke:#00C853
style E fill:#ffe0b2,stroke:#FF6D00

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जिसका स्वभाव अन्य पुरुषों के पास आना-जाना है वह इत्वरी कहलाती है। इत्वरी अर्थात् अभिसारिका। इसमें भी जो अत्यन्त कुत्सिता होती है वह इत्वरिका कहलाती है। यहाँ कुत्सित अर्थ में ‘क’ प्रत्यय होकर इत्वरिका शब्द बना है। जिसका कोई एक पुरुष भर्त्ता है वह परिगृहीता कहलाती है । (सर्वा. ७१४) अयन शील को इत्वरी कहते हैं । ज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से प्राप्त गाननृत्यादि कला और चारित्रमोह नामक स्त्रीवेद के उदय से विशिष्ट अंगोपांग के लाभ से जो पर-पुरुषों को प्राप्त होती है, पर-पुरुषों का सेवन करती है, उनको अपने आधीन करती है, वह इत्वरी कहलाती है और कुत्सित अर्थ में ‘क’ प्रत्यय करने से इत्वरिका शब्द की निष्पत्ति होती है। जो एक पुरुष के द्वारा परिणीत है, वह फिर भी परपुरुषरमणशील है वह परिगृहीता इत्वरिका है, इसके साथ सम्बन्ध रखना परिगृहीताइत्वरिका गमन है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जिसका कोई पुरुष स्वामी नहीं है, जो वेश्या या व्यभिचारिणी होने से दूसरे पुरुषों के पास आती-जाती रहती है ऐसी अपरिगृहीता इत्वरिका का गमन करना अपरिगृहीता इत्वरिका गमन है। जो वेश्या रूप से वा पुंश्चली रूप से पर-पुरुषों को सेवन करती है, जिसका कोई स्वामी नहीं है वह अपरिगृहीता इत्वरिका है। इससे सम्बन्ध रखना, उसके यहाँ आना-जाना अपरिगृहीता-इत्वरिका गमन है। स्वेच्छाचारिणी और अगृहीत कुलटा स्त्रियों के पास जाना अगृहीतेत्वरिका गमन है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters