Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


दुःखशोकतापाक्रन्दनवधपरिदेवनान्यात्मपरोभयस्थानान्य- सदवेदयस्य ॥११॥
सुत्रार्थ- अपने में, दूसरे में या दोनों में विद्यमान दुःख, शोक, ताप, आक्रन्दन, वध और परिदेवन – ये असाता वेदनीय कर्म के आस्रव हैं ॥११॥




भावार्थ

अर्थ: दुःख, शोक, ताप, आक्रन्दन, वध और परिदेवन इन्हें स्वयं करने से, दूसरों में करने से तथा दोनों में करने से असाता वेदनीय कर्म का आस्रव होता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Suffering (duhkha), sorrow (śoka), agony (tāpa), moaning (ākrandana), injury (vadha) and lamentation (parivedana), in oneself, in others, or in both, lead to the influx (āsrava) of karmas that cause unpleasant-feeling (asātā vedanīya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


असाता वेदनीय

---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    primaryTextColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
---
flowchart LR
    A["असाता वेदनीय"] --> B["दुःख
(पीड़ा रूप आत्म-परिणाम)"] & C["शोक
(इष्ट के वियोग में
व्याकुलता)"] & D["ताप
(संसार में निन्दा होने
पर पश्चाताप)"] & E["आक्रन्दन
(संक्लेशता के कारण
रोना-चिल्लाना)"] & F["वध
(10 प्राणों का वियोग
करना)"] & G["परिवेदन
(ऐसा रोना कि सुनने वाले
को दया पैदा हो)"]

    style A fill:#FF6D00
    style B fill:#FFCDD2
    style C fill:#FFE0B2
    style D fill:#FFF9C4
    style E fill:#C8E6C9
    style F fill:#BBDEFB
    style G fill:#E1BEE7

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जो विषय-सुखों में आसक्त होकर धर्महीन हो जाते हैं तथा तप, यम, व्रतादि से रहित होकर विविध भोगों के द्वारा अपना शरीर पुष्ट किया करते हैं, रात्रीकाल में भी अन्नादि का आहार करते हैं, अखाद्य (अभक्ष्य) वस्तुओं को भी खा लेते है, अकारण ही अन्य जीवो को क्लेश दिया करते है, वे निर्दयी पापी असातावेदनीय कर्म के उदय होने के कारण रोगी होकर अनेक रोगों की उग्र वेदना से व्याकुल होते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: पीड़ा लक्षण परिणाम को दुःख कहते हैं। विरोधी पदार्थों का मिलना, अभिलषित (इच्छित) वस्तु का वियोग, अनिष्ट संयोग एवं निष्ठुर वचन श्रवण आदि बाह्य साधनों की अपेक्षा से तथा असातावेदनीय के उदय से उत्पदयमान पीड़ा लक्षण परिणाम दुःख कहलाता है। अनिष्ट अर्थ के समागम और इष्ट अर्थ के वियोग का नाम दुःख है। मिथ्या कल्पित पदार्थों का ग्रहण करना सो  अत्याधिक दुःख है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 02 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters