Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


आद्यं संरम्भ समारम्भारम्भ योग कृत कारितानुमत कषाय विशेषैस्त्रिस्त्रिश्चतुश्र्चैकशः ॥८॥
सुत्रार्थ- पहला जीवाधिकरण संरम्भ, समारम्भ और आरम्भ के भेद से तीन प्रकार का, योगों के भेद से तीन प्रकार का, कृत, कारित और अनुमत के भेद से तीन प्रकार का तथा कषायों के भेद से चार प्रकार का होता हुआ परस्पर मिलने से एक सौ आठ प्रकार का है ॥८॥




भावार्थ

अर्थ: संरम्भ समारम्भ ये तीन, मन वचन काय ये तीन, कृत-कारित-अनुमोदन ये तीन, क्रोध मान माया और लोभ ये चार, इन सबको परस्पर में गुणा करने से जीवाधिकरण के एक सौ आठ भेद होते हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The first, living-substratum (jīvādhikarana) of influx (āsrava), is of three kinds in terms of planning (samrambha), preparation (samārambha) and commencement (ārambha); of three kinds in terms of (three kinds of) ‘yoga’; of three kinds in terms of doing (krta), causing it done (kārita) and approval (anumata); of four kinds in terms of (four kinds of) passions (kasāya). All these, with their combinations, are of one hundred and eight kinds.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


जीव अधिकरण

---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    primaryTextColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["जीव अधिकरण"] --> B["संरम्भ
(विचार-संकल्प)

समारम्भ
(साधन-सामग्री जुटाना)

आरम्भ
(कार्य शुरू करना)"] & C["मनयोग
वचनयोग
काय योग"] & D["कृत
(करना)

कारित
(कराना)

अनुमत
(दूसरे के कार्य में
सम्मति देना)"] & E["क्रोध
मान
माया
लोभ"] & F["कुल = 3 × 3 × 3 × 4 = 108
जीव अधिकरण"]

    style A fill:#FF6D00
    style B fill:#FFE0B2
    style C fill:#FFCDD2
    style D fill:#FFF9C4
    style E fill:#BBDEFB
    style F fill:#C8E6C9

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: वस्तुवाची होने से आदि में संरम्भ आदि वचन हैं। संरम्भ आदि तीन वस्तु-वाची हैं, अतः इनका प्रथम ग्रहण किया है। शेष वस्तु के भेद हैं। चेतन जीव का व्यापार प्रयत्नपूर्वक होता है इसलिए सर्वप्रथम संरम्भ कहा है। प्रयत्न करने पर भी उपायों के बिना कार्य सिद्धि नहीं होती, अतः संरम्भ के पश्चात समारम्भ कहा है। साधनों के एकत्र होने पर कार्य प्रारम्भ होता है अतः समारम्भ के पश्चात आरम्भ को रखा है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: पुण्य और पाप के बन्ध होने में केवल जीव के परिणाम ही कारण हैं, बाह्य कारणों को तो जिनेन्द्र देव ने केवल कारण का कारण अर्थात् शुभ-अशुभ परिणामों का कारण कहा है। जबकि पुण्य के साधन करने में जीवों के शुभ परिणाम ही प्रधान कारण माने जाते हैं तब शुभ कार्य की अनुमोदना करने वाले जीवों को भी शुभ फल की प्राप्ति अवश्य होती है। नोट: इसी प्रकार अशुभ कार्य की अनुमोदना करने वालों को पाप की प्राप्ति अवश्य होगी।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 01 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters