Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


केवलिश्रुतसंघधर्मदेवावर्णवादो दर्शनमोहस्य ॥१३॥
सुत्रार्थ- केवली, श्रुत, संघ, धर्म और देव – इनका अवर्णवाद दर्शनमोहनीय कर्म का आस्रव है ॥१३॥




भावार्थ

अर्थ: केवली, श्रुत, संघ, धर्म और देवों को झूठा दोष लगाने से दर्शन मोह का आस्रव होता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Attributing faults to the Omniscient (kevalī), the Scripture (śruta), the congregation of ascetics (samgha), the true religion (dharma) and the celestial-beings (deva), leads to the influx (āsrava) of faith-deluding (darśana-mohanīya) karmas.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: अन्तरंग के कालुष्य दोष के कारण असद्भूत मलों का उद्भावन करना अवर्णवाद है। गुणवन् और महत्वशालीयों में अपनी बुद्धि और हृदय की कलुषता के कारण अविद्यमान दोषों का उद्भावन करना अवर्णवाद है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: जिनका ज्ञान आवरण रहित है वे केवली कहलाते हैं। इन्द्रिय और क्रम के व्यवधान से रहित ज्ञान वाले केवली कहलाते हैं। चक्षु आदि इन्द्रियाँ कारण हैं, काल के भेद से प्रवृत्ति क्रम कहलाती है। भित्ति आदि का अन्तर्धान व्यवधान कहलाता है। ज्ञानावरण कर्म का अत्यन्त क्षय हो जाने से जिनके स्वाभाविक अनन्तज्ञान प्रकट हो गया है, जिनका ज्ञान इन्द्रिय, काल, क्रम और दूर देश आदि के व्यवधान से रहित है और परिपूर्ण है वे अरिहन्त भगवान केवली कहलाते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 02 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters