Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


बह्वारम्भ परिग्रहत्वं नारकस्यायुषः ॥१५॥
सुत्रार्थ- बहुत आरम्भ और बहुत परिग्रहपने का भाव नरकायु का आस्रव है ॥१५॥




भावार्थ

अर्थ: बहुत आरंभ और बहुत परिग्रह नरकायु के आस्रव के कारण हैं ॥१५॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The influx (āsrava) of karmas which lead to life (āyuh) in the infernal regions is caused by dispositions of excessive activity that result in infliction of pain – ārambha – and attachment to possessions -parigraha.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: प्राणियों के प्राणों का वियोग करना आरम्भ कहलाता है। आरम्भ हिंसक कर्म (व्यापार) है। हिंसनशील हिंसक होते हैं और उन हिंसकों के कर्महिंस्र हैं, यह आरम्भ कहलाता है। उपाधि के सद्भाव में ममत्व परिणाम जिसका लक्षण है ऐसी मूर्छा और उपाधि सम्बन्धी कर्म प्रक्रम के परिणाम जिसका लक्षण है, ऐसा आरम्भ है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: परिग्रह प्रणिधान युक्त (परिग्रह लोलुपी) व्यक्ति तीव्रतर कषाय परिणाम वाले और हिंसा में तत्पर होते हैं। यह बहुत बार जाना गया है, देखा गया है, अनुमान के द्वारा भावित है और सुना गया है। उन कर्मों को आत्मसात करने से वे व्यक्ति लोहे के तपे हुए गोले के समान कषाय-ज्वालाओं से संतप्त होकर क्रूर कर्मी होते हैं और नरक आयु का आस्रव करते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 02 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters