Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


तीव्रमन्दज्ञाताज्ञातभावाधिकरणवीर्यविशेषेभ्यस्तद्विशेषः ॥६॥
सुत्रार्थ- तीव्रभाव, मन्दभाव, ज्ञातभाव, अज्ञातभाव, अधिकरण और वीर्यविशेष के भेद से उसकी (आस्रव की) विशेषता होती है ॥६॥




भावार्थ

अर्थ: तीव्र भाव, मंद भाव, ज्ञात भाव, अज्ञात भाव, अधिकरण और वीर्य इनकी विशेषता से आश्रव में भेद हो जाता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Influx (āsrava) is differentiated on the basis of intenseness (tīvra) or mildness (manda) of disposition (bhāva), intentional (jñāta) or unintentional (ajñāta) nature of disposition (bhāva), the substratum (adhikarana), and distinct-potency (vīryaviśesa) of disposition (bhāva).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


आस्रव में हीनता-अधिकता के कारण

---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    primaryTextColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
---
flowchart LR
    A["आस्रव में हीनता-अधिकता के कारण"] --> B["तीव्र भाव
(तीव्र कषाय रूप भाव)"] & C["मंद भाव
(मंद कषाय रूप भाव)"] & D["ज्ञात भाव
(बुद्धिपूर्वक जानकर)"] & E["अज्ञात भाव
(प्रमाद / अज्ञान सहित)"] & F["अधिकरण
(आधार)"] & G["वीर्य
(स्व बल)"]

    style A fill:#FF6D00
    style B fill:#FFE0B2
    style C fill:#FFF9C4
    style D fill:#FFCDD2
    style E fill:#C8E6C9
    style F fill:#FFF9C4
    style G fill:#BBDEFB

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: अति प्रवृद्ध क्रोध, मान, माया और लोभादि के कारण परिणामों की तीव्रता को तीव्र कहते हैं। वा बाह्य और आभ्यन्तर कारणों से कषायों की उदीरणा होने पर अत्यन्त संक्लिष्ट भाव होते हैं, अत्यन्त उग्र परिणाम होते हैं, उन परिणामों को तीव्र कहते हैं। अपनी प्रशंसा करना, पूज्य पुरुषों में दोष निकालने का स्वभाव होना और बहुत काल तक वैर को धारण करना, ये तीव्र कषायी जीवों के चिह्न हैं। बाह्य और आभ्यन्तर हेतु की उदीरणा के कारण जो आवेग युक्त परिणाम होता है वह तीव्र भाव है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: तीव्र से विपरीत परिणाम मन्द होते हैं। बाह्य-आभ्यन्तर कारणों से कषायों की अनुदीरणा के कारण से उत्पद्यमान अनुद्रिक्त परिणाम मन्द होने से मन्द कहलाते हैं। सभी से प्रिय वचन बोलना, खोटे वचन बोलने पर दुर्जन को भी क्षमा करना और सभी के गुणों को ग्रहण करना ये मन्द कषायी जीवों के उदाहरण हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 28 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters