Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

अनशनावमौदर्यवृत्तिपरिसंख्यानरसपरित्यागविविक्तशय्यासन-कायक्लेशाः बाह्यं तपः ॥१९॥
सूत्रार्थ– अनशन, अवमौदर्य, वृत्तिपरिसंख्यान, रसपरित्याग, विविक्तशय्यासन और कायक्लेश – यह छह प्रकार का बाह्य तप है ।।१९।।

भावार्थ

अर्थ : अनशन, अवमौदर्य, वृत्तिपरिसंख्यान, रसपरित्याग, विविक्त शय्यासन, कायक्लेश ये छह बाह्य तप के भेद हैं। ख्याति, पूजा, मंत्र सिद्धि वगैरह लौकिक फल की अपेक्षा न करके, संयम की सिद्धि, राग का उच्छेद, कर्मों का विनाश, ध्यान तथा स्वाध्याय की सिद्धि के लिए भोजन का त्याग करना, अनशन तप है। संयम को जागृत रखने के लिए, विकारों की शांति के लिए, संतोष और स्वाध्याय आदि की सुखपूर्वक सिद्धि के लिए अल्प आहार करना अवमौदर्य तप है। जब मुनि भिक्षा के लिए निकलें तो घरों का नियम करना कि मैं आहार के लिए इतने घर जाऊँगा अथवा अमुक रीति आहार मिलेगा तो लूँगा, इसे वृत्तिपरिसंख्यान तप कहते हैं। यह तप भोजन की आशा को रोकने के लिए किया जाता है। इंद्रियों के दमन के लिए, निद्रा पर विजय पाने के लिए तथा सुखपूर्वक स्वाध्याय करने के लिए घी, दूध, दही, तेल, मीठा और नमक का यथायोग्य त्याग करना रस परित्याग तप है । ब्रह्मचर्य, स्वाध्याय, ध्यान आदि की सिद्धि के लिए एकांत स्थान में शयन करना तथा आसन लगाना विविक्त शय्यासन तप है। कष्ट सहने के अभ्यास के लिए, आराम करने की भावना को दूर करने के लिए और धर्म की प्रभावना के लिए ग्रीष्म ऋतु में वृक्ष के नीचे ध्यान लगाना, शीत ऋतु में खुले हुए मैदान में सोना, अनेक प्रकार के आसन लगाना आदि कायक्लेश तप हैं। बाह्य द्रव्य खानपान आदि की अपेक्षा से ये तप किए जाते हैं तथा इन तपों का पता दूसरे लोगों को भी लग जाता है इसलिए इन्हें बाह्य तप कहते हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The six kinds of external (bahya) austerities (tapa) are fasting – anasana, reduced diet – avamaudarya, special restrictions for begging food – vṛttiparisamkhyāna, giving up stimulating and delicious food – rasaparityaga, lonely habitation – viviktasayyasana, and mortification of the body – kayaklesa.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

तप

config:
theme: base
flowchart:
htmlLabels: true
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'
fontSize: '16px'

flowchart TB

A["
तप

A --> B["

निश्चय तप

शुभभाव स्वरूप में प्रवर्तन

A --> C["

व्यवहार तप

C --> D["

बाह्य तप

• बाह्य द्रव्य के अवलम्बन से
होते हैं

• दूसरों को दिखते हैं

• बाह्य तप आभ्यंतर तप की
पुष्टि के लिए हैं

C --> E["

आभ्यंतर तप

• बाह्य द्रव्य की अपेक्षा नहीं
रहती है

• मानसिक क्रिया की प्रधानता
रहती है

• आभ्यंतर तप वीतरागता की
वृद्धि के लिए हैं

style A fill:#FFE0B2,stroke:#E65100,color:#000000,stroke-width:2px
style B fill:#E3F2FD,stroke:#1565C0,color:#000000
style C fill:#FFF3E0,stroke:#EF6C00,color:#000000,stroke-width:2px
style D fill:#E8F5E9,stroke:#2E7D32,color:#000000
style E fill:#F3E5F5,stroke:#6A1B9A,color:#000000

बाह्य तप

4 प्रकार का आहार

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["4 प्रकार का आहार"] --> B["खाद्य
रोटी आदि"] & C["पेय
पानी आदि"] & D["लेह्य
चटनी आदि"] & E["स्वाद्य
सौंफ-इलायची आदि"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600,color:#000000,stroke-width:2px
style B fill:#E3F2FD,stroke:#1565C0,color:#000000
style C fill:#E8F5E9,stroke:#2E7D32,color:#000000
style D fill:#F3E5F5,stroke:#6A1B9A,color:#000000
style E fill:#FFF9C4,stroke:#F9A825,color:#000000

6 प्रकार के रस

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["6 प्रकार के रस"] --> B["घी"] & C["दूध"] & D["तेल"] & E["खांड, गुड़ आदि"] & F["नमक"] & G["दही"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#E65100,color:#000000,stroke-width:2px
style B fill:#E3F2FD,stroke:#1565C0,color:#000000
style C fill:#E8F5E9,stroke:#2E7D32,color:#000000
style D fill:#F3E5F5,stroke:#6A1B9A,color:#000000
style E fill:#FFF9C4,stroke:#F9A825,color:#000000
style F fill:#FFEBEE,stroke:#C62828,color:#000000
style G fill:#E0F7FA,stroke:#00838F,color:#000000

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जिस तपश्चरण से मनुष्यों के मन में अशुभ संक्लेश उत्पन्न न हो, जिससे तपश्चरण में श्रद्धा उत्पन्न होती रहे, अशुभ ध्यानों का नाश होता रहे, महायोग वा धर्म्य-शुक्ल ध्यान में किसी प्रकार की कमी न हो, श्रेष्ठ गुण बढते जायें और अभ्यन्तर तप भी जिससे बढ़ते जायें उसको बाह्य परम तपश्चरण कहते हैं। बाह्य तप वही है जिससे मन अशुभ को प्राप्त नहीं होता है, जिससे श्रद्धा उत्पन्न होती है तथा जिससे योग-मलगणहीन नहीं होते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : अधिक भोजन करने वाला धर्म का अनुष्ठान नहीं कर सकता है, परिपूर्ण आवश्यक क्रियाओं का पालन नहीं कर पाता है। आतापन, अभ्रावकाश और वृक्षमूल इन तीन काल सम्बन्धी योगों को करने में भी समर्थ नहीं हो पाता है। उस मुनि की इन्द्रियाँ भी स्वेच्छाचारी हो जाती हैं। किन्तु मितभोजी साधु में धर्म, आवश्यक आदि क्रियाएँ स्वेच्छा से रहती हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 10-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters