Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


चारित्रमोहे नाग्न्यारतिस्त्रीनिषद्याक्रोशयाचना सत्कारपुरस्काराः ।।१५।।
सूत्रार्थ– चारित्रमोह के सद्भाव में नाग्नय, अरति, स्त्री, निषद्या, आक्रोश, याचना और सत्कार-पुरस्कार परीषह होते हैं ।।१५।।


भावार्थ

अर्थ : चारित्र मोहनीय के उदय में नाग्नय, अरति, स्त्री, निषद्या, आक्रोश, याचना और सत्कार पुरस्कार ये सात परीषह होती हैं ।।१५।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Afflictions of nakedness – nägnya, absence of pleasures – arati, woman – stri, posture – nisadya, reproach – akrosa, solicitation – yācanā, and reverence and honour — satkarapuraskāra, are caused by the conduct-deluding (cāritramoha) karmas.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: यदि मोहनीय कर्म के प्रथम भेद दर्शनमोहनीय के उदय में अदर्शन परीषह होता है तो मोहनीय के द्वितीय भेद चारित्र मोहनीय के उदय में किन-किन परीषहों की उत्पत्ति होती है ? ऐसा पूछने पर चारित्र मोहनीय कर्म के उदय से होने वाले परीषहों का वर्णन करने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : मान कषाय नामक चारित्र मोहनीय के उदय से नाग्न्य, निषद्या, आक्रोश, यांचा और सत्कार पुरस्कार परीषह होते हैं। अरति नामक नोकषाय के उदय से अरति परीषह होता है। स्त्रीवेद नामक नोकषाय के उदय से स्त्री परीषह होता है। इस प्रकार चारित्र मोहनीय कर्म के उदय से नाग्न्यादि सात परीषह होते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters