Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

एकादयो भाज्या युगपदेकस्मिन्नैकोनविंशतेः ॥१७॥
सूत्रार्थ– एक साथ एक आत्मा में एक से लेकर उन्नीस तक परीषह विकल्प से हो सकते हैं ।।१७।।

भावार्थ

अर्थ : एक जीव के एक साथ एक से लेकर उन्नीस परीषह तक हो सकती है, क्योंकि शीत और उष्ण में से एक समय में एक ही होंगी। तथा चर्या, शय्या और निषद्या में से एक ही होगी। अतः तीन के कम हो जाने से शेष उन्नीस परीषह एक साथ एक व्यक्ति में हो सकती है।।१७।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

From one to nineteen afflictions can occur simultaneously in a single soul.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

एक साथ एक जीव को कितने परीषह संभव हैं

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["एक साथ एक जीव को कितने
परीषह सम्भव हैं
1 से लेकर 19"] --> B["19 परीषहों में
• शीत
• उष्ण"] & C["• शय्या
• चर्या
• निषद्या"] & D["• शेष 17"]
B --> E["इनमें से 1"]
C --> F["इनमें से 1"]
D --> G["17"]
E --> H["19 = 1 + 1 + 17"]
F --> H
G --> H

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600,color:#000000,stroke-width:2px
style B fill:#E3F2FD,stroke:#2962FF,color:#000000
style C fill:#E8F5E9,stroke:#00C853,color:#000000
style D fill:#F3E5F5,stroke:#AA00FF,color:#000000
style E fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
style F fill:#FFE0B2,stroke:#FF6D00
style G fill:#C8E6C9,stroke:#00C853
style H fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF,color:#000000,stroke-width:2px

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: किन कर्मों के निमित्त से कौन-कौन से परीषह होते हैं उनके निमित्त, लक्षण और विकल्पों का वर्णन कर दिया। अब एक साथ एक जीव के कितने परीषह होते हैं उनका वर्णन करने के लिए यह सूत्र कहा गया है।  परीषों के निमित्त, लक्षण और भेद कहे। प्रत्येक आत्मा में उत्पन्न होते हुए वे एक साथ कितने हो सकते हैं, इस बात को बताने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : एक आत्मा में शीत और उष्ण परीषहों में से कोई एक तथा शय्या, निषद्या और चर्या इनमें से कोई एक परीषह ही होता है, क्योंकि शीत और उष्ण इन दोनों के तथा शय्या, निषद्या और चर्या इन तीनों के एक साथ होने में विरोध आता है। इन तीनों को कम कर देने पर एक साथ एक आत्मा में इतर परीषह सम्भव होने से वे सब मिलकर उन्नीस परीषह जानना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters