Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
बादर – साम्पराये सर्वे ॥ १२ ॥
Meaning
बादर साम्पराय गुणस्थान तक साधुओं के सर्व परीषह होते हैं॥ १२ ॥

भावार्थ

यद्यपि पाँचवें गुणस्थान का नाम बादर साम्पराय है । किन्तु यहाँ बादर साम्पराय से नौवां गुणस्थान न लेकर ‘बादर साम्पराय’ शब्द का अर्थ लेना चाहिए अर्थात बादर यानी स्थूल, और साम्पराय यानी कषाय जिनमें पाई जाती है ऐसे गुणस्थान छठे से नौ तक हैं । उनमें कषाय का उदय होने से सभी परीषह होती हैं ॥ १२ ॥ Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

All afflictions (parīṣaha) can arise in case of the ascetic with gross passions – bādarasāmparāya. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.

कहाँ कौन-सा परीषह सम्भव है
कहाँ कौन-सा परीषह सम्भव है
कहाँ गुणस्थान क्रमांक कौन-सा परीषह कुल कितने संबंधित कर्म
बादर कषाय छठे से नवाँ सब 22 सभी 4
सूक्ष्म कषाय
व वीतराग
छद्मस्थ
दसवाँ व ग्यारहवें-बारहवें क्षुधा, तृषा, शीत, उष्ण,
दंशमशक, चर्या, शय्या,
वध, अलाभ, रोग,
तृण-स्पर्श, मल, प्रज्ञा, अज्ञान
14 ज्ञानावरण-2
अंतराय-1
वेदनीय-11
केवली जिन तेरहवें ऊपर की 14 में से प्रज्ञा,
अज्ञान, अलाभ नहीं
11 वेदनीय
“`
Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer यदि सूक्ष्म साम्पराय, छद्मस्थ वीतराग और केवली भगवान में चौदह और ग्यारह परीषह कहे हैं, यानी थोड़े-थोड़े परीषह कहे हैं तो सर्व परीषह किन गुणस्थानों में होते हैं यह बताने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer बादर साम्पराय अर्थात् प्रमत्तसंयतादि के छठे से नौवें गुणस्थान तक सभी परीषह होते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters