Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


मनोज्ञामनोज्ञेन्द्रिय-विषय-राग-द्वेष- वर्जनानि पञ्च ॥८॥
सूत्रार्थ – मनोज्ञ और अमनोज्ञ इन्द्रियों के विषयों में क्रम से राग और द्वेष का त्याग करना- ये अपरिग्रहव्रत की पाँच भावनाएँ हैं ।।८।।


भावार्थ

अर्थ : पाँचों इन्द्रियों के इष्ट विषयों से राग नहीं करना और अनिष्ट विषयों से द्वेष नहीं करना ये पाँच परिग्रह त्याग व्रत की भावनाएँ हैं ॥८॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Giving up attachment (raga) and aversion (dveṣa) for agreeable (manojña) and disagreeable (amanojña) objects of the five senses constitutes five observances (bhavana) for the vow of non-attachment (aparigraha or akimcanya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


परिग्रह त्याग व्रत की भावनाएँ
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["परिग्रह त्याग व्रत की भावनाएँ"] --> B["मनोज्ञ<br>(जो मन को अच्छे लगें)"] & C["अमनोज्ञ<br>(जो मन को अच्छे न लगें)"]
    B --> D["ऐसे"]
    C --> D
    D --> E["पंचेन्द्रिय विषय-भोगों में"]
    E --> F["राग-द्वेष का त्याग"]

    style A fill:#FF6D00,stroke:#FFF9C4
    style B fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF
    style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
    style D fill:#e8f5e9,stroke:#FFD600
    style E fill:#FFF9C4,stroke:#BBDEFB
    style F fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सर्वथा एकान्तवादियों के यहाँ यह भाव्य-भावक भाव सम्भव नहीं है, आत्मा को सर्वथा नित्य मानने वालों के यहाँ आत्मा भावक नहीं हो सकता है क्योंकि जिनके यहाँ आत्मा को कूटस्थ नित्य माना गया है उनके यहाँ जो पहले अभावक (नहीं भाने वाला) आत्मा है वह दूसरे समय में भावना करने वाला नहीं बन सकता है। अथवा -वर्तमान अवस्था में भावना कर रहे भावक आत्मा में सर्वदा पहले (पीछे) भावक बने रहने की आपत्ति आयेगी, जिससे सदा भावक ही बना रहना पड़ेगा। फलप्राप्ति की अवस्था आ जाने से प्रकृति का भीभावकपना सिद्ध नहीं हो सकता। इसी प्रकार क्षणिकपने का एकान्त पक्ष होने से पदार्थ एक समय से ऊपर अवस्थित ही नहीं है अत: यहाँ भी भाव्य-भावक भाव सम्भव नहीं हो सकता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : आत्मा की कर्म रहित अवस्था रूप मोक्ष यहाँ पर भाव्य (भाने के योग्य) है। भव्य जीव इन भावनाओं का भावक (भाने वाला) है और भावना उस मोक्ष के उपायभूत सम्यग्दर्शनादि स्वभाव विशेष रूप सत्यभावना प्रसिद्ध है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 4-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters