Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

जगत्कायस्वभावौ वा संवेगवैराग्यार्थम् ॥१२॥
सूत्रार्थ – संवेग और वैराग्य के लिए जन्म के स्वभाव और शरीर के स्वभाव की भावना करनी चाहिए ।।१२।।

भावार्थ

अर्थ : संवेग और वैराग्य के लिए जगत का और शरीर का स्वभाव विचारते रहना चाहिए।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

In order to cultivate fright at the misery of worldly existence- samvega- and detachment to worldly objects– vairagya– the nature of the universe– jagatsvabhava– and the nature of the body– kayasvabhava– should also be contemplated.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

वृत्ति को वैराग्य बढ़ाने के लिए

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["व्रती को वैराग्य बढ़ाने के लिए"] --> B["संवेग
• संसार से भय
• धर्म और धर्म के फल में रुचि"] & C["वैराग्य"]
C --> D["संसार"] & E["शरीर"] & F["भोगों से"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#E1BEE7
style D fill:#C8E6C9
style E fill:#FFCDD2
style F fill:#d1ecf1

पाँच पाप

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["पाँच पाप"] --> B["हिंसा
(असावधानी-
प्रमादपूर्वक
प्राणों का
वियोग - घात करना)"] & C["झूठ
(अल्पालाप-
प्रमाद सहित
अयथार्थ [दुःख-
दायी, मिथ्या]
वचन बोलना)"] & D["चोरी
(बिना दी हुई वस्तु
का ग्रहण करना)"] & E["अब्रह्म
(रति हेतु
रुचि के लिए
स्त्री-पुरुष की
जोड़ी)"] & F["परिग्रह
(पर द्रव्य में
ममता परिणाम)"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: आदिमान और अनादिमान परिणाम वाले द्रव्यों का समुदाय ही यह संसार है। जे तालवृक्ष के आकार वाला है, अनादिनिधन है। इस संसार में ये जीवात्माएँ देव- नारकी मानव और तिर्यञ्च स्वरूप चारों गतियों में अनेक प्रकार के दुःखों को भोग भोग कर परिभ्रमण कर रही हैं। इसमें कोई भी वस्तु नियत वा स्थिर नहीं है, जीवन जल बुदबुदे के समान चपल है, भोग-सम्पदा विद्युत् और मेघ के समान क्षणभंगुर है, इस प्रकार जगत् के स्वभाव का विचार करना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : शरीर अनित्य है, दुःख का हेतु है, निस्सार है और अशुचि है, आदि भावना शरीर क विचार है।  यह शरीर रूपी झोपड़ा माता के रज और पिता के वीर्य से उत्पन्न हुआ है, हड्डी आदि सप्तधातु स्वरूप है, महा अशुभ है, भूख-प्यास, काम, वृद्धावस्था, क्रोध और अनेक प्रकार के रोगों की ज्वालाओं से व्याप्त है तथा विष्टादि महा अपवित्र पदार्थों का घर है, अत्यन्त निन्दनीय है, पीव के समान इससे दुर्गन्ध छूटती रहती है, यमराज का आश्रय है, क्षणभर में विनाशीक है, आदि भावना करनी चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – Add Date Here

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters