Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

मैत्री प्रमोद- कारुण्य- माध्यस्थ्यानि च सत्त्वगुणाधिक- क्लिश्य मानाविनयेषु ॥ ११॥
सूत्रार्थ – प्राणिमात्र में मैत्री, गुणाधिकों में प्रमोद, क्लिश्यमानों में करुणा और अविनयियों में माध्यस्थ भावना करनी चाहिए ।।११।।

भावार्थ

अर्थ : समस्त प्राणियों में ऐसी (मैत्री) भावना रखना चाहिए कि किसी भी प्राणी को दुःख न हो। गुणवान पुरुषों को देखकर हर्षित होना चाहिए और अपनी भक्ति प्रकट करता चाहिए। दुःखी प्राणियों को देखकर उनका दुःख दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए। और जो उद्दंड लोग हैं उनमें माध्यस्थ भाव रखना चाहिए। ऐसा करने से अहिंसा आदि व्रत परिपूर्ण होते हैं ।।११।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Benevolence (maitri) towards all living-beings (sattva), joy (pramoda) at the sight of the virtuous (guṇadhika), compassion and sympathy (karunya) for the afflicted (klisyamana), and tolerance (madhyasthya) towards the insolent and ill-behaved (avineya) are the other observances.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

व्रती के चिन्तन योग्य अन्य भावनाएँ

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB

A["व्रती के चिन्तन योग्य
अन्य भावनाएँ"]

A --> B["मैत्री
(दूसरों को
दुःख न हो)"]

A --> C["प्रमोद
(प्रसन्नता के साथ
भक्ति अनुराग)"]

A --> D["कारुण्य
(दया)"]

A --> E["माध्यस्थ्य
(राग-द्वेषपूर्वक
पक्षपात न करना)"]

B --> F["सरल
(चार गति के
सर्व जीव)"]

C --> G["गुणी जन
(स्वयं से अधिक
गुणों वाले जीव)"]

D --> H["दीन दुखी"]

E --> I["अविनयी
(जिनका गुण सुनने का
गुण नहीं होने वाले
हठग्रही)"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFF9C4
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da
style H fill:#ede7f6
style I fill:#fff9c4

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक् चारित्र आदि गुणाधिक के प्रति वन्दना, स्तुति, वैयावृत्त्य आदि करके प्रमोद भावना करनी चाहिए । Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जो जीव दीनता, शोक, भय, रोग आदि की पीड़ा से दुःखित हों; वध, बन्धन से रोके हुए हों, अथवा अपने जीवन की वाञ्छा से ‘हमको बचाओ’ ऐसी दीन प्रार्थना करने वाले हों तथा क्षुधा, तृषा, खेद आदि से पीड़ित हों, शीत-उष्णता आदि से पीड़ित हों, निर्दय पुरुषों की निर्दयता से रोके हुए मरण दुःख को प्राप्त हों, इस प्रकार दुःखी जीवों को देखने, सुनने से उनके दुःख दूर करने के उपाय की बुद्धि हो उसे करुणा नामकी भावना कहते हैं। शारीरिक, आगन्तुक मानसिक और स्वाभाविक ऐसी असह्य दु:खराशि प्राणियों को सता रही है, यह देखकर ‘अहह ! इन दीन प्राणियों ने मिथ्यादर्शन, अविरति, कषाय और अशुभयोग से जो कर्म उत्पन्न किया था, वह कर्म उदय में आकर इन जीवों को दुःख दे रहा है। ये कर्मवश होकर दुःख भोग रहे हैं। उनके दुःख से दुःखित होना करुणा है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 4-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters