Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


नि:शीलव्रतत्वं च सर्वेषाम् ॥१९॥
सुत्रार्थ- शीलरहित और व्रतरहित होना सब आयुओं का आस्रव है ॥१९॥




भावार्थ

अर्थ: यहाँ ‘च’ शब्द से थोड़ा आरंभ और थोड़ा परिग्रह लेना चाहिए। अतः थोड़ा आरंभ और थोड़ा परिग्रह होने से तथा शील और व्रतों का पालन न करने से चारों ही आयु का आस्रव होता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Non-observance of vows (vrata) and supplementary-vows (śīlavrata) causes the influx (āsrava) of life-karma (āyuh) leading to birth among all the four states of existence.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सकल आयु के आस्रव की प्रतिपत्ति किससे होती है? ऐसी शंका का निराकरण करने के लिए सूत्र में ‘सर्वेषां’ पद का ग्रहण किया है। अर्थात् पृथक सूत्र बनाने से ही शेष आयुओं (नारक, तिर्यंच, देवायु) का बंध हो जाता है। तथापि ‘सर्वेषां’ पद का प्रयोजन यह है कि नि:शीलत्व और निवृत्तत्व देव-आयु के आस्रव का भी कारण है। परन्तु भोगभूमिज जीवों की अपेक्षा से है, उसको दिखाने के लिए ‘सर्वेषां’ पद का ग्रहण किया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: ‘सर्वेषां’ इस पद से देव-आयु का ग्रहण नहीं करना चाहिए क्योंकि ‘सर्वेषां’ पद पूर्व कथित तीनों आयुओं की अपेक्षा से कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 03 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters