Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


सम्यक्त्वं च ॥२१॥
सुत्रार्थ- सम्यक्त्व भी देवायु का आस्रव है ॥२१॥




भावार्थ

अर्थ: सम्यक्त्व भी देवायु के आस्रव का कारण है। यहाँ यद्यपि यह नहीं कहा है कि सम्यक्त्व अमुक देवायु का कारण है, फिर भी अलग सूत्र बताने से यह अर्थ निकलता है कि सम्यक्त्व से वैमानिक देवों की आयु का आस्रव होता है; क्योंकि सम्यग्दृष्टि जीव मरकर भवनत्रिक में जन्म नहीं लेता।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Right belief (samyaktva) also causes the influx (āsrava) of life-karma (āyuh) leading to celestial-birth (deva).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


आयु

---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart LR
    A["आयु"] --> B["नरकायु"] & C["तिर्यंचायु"] & D["मनुष्यायु"] & E["देवायु"]
    B --> B1["बहुत (अधिक तीव्र परिणाम)"] & B2["बहुत आरम्भ (हिंसादि पाप योग्य क्रियाएँ)"] & B3["बहुत परिग्रह (ममत परिणाम)"]
    C --> C1["मायाचार (छल-कपट)"]
    D --> D1["अल्प आरम्भ"] & D2["अल्प परिग्रह"] & D3["स्वभाव की सरलता (सहज मंद कषाय – बनावटी नहीं)"]
    E --> E1["स्वभाव की सरलता"] & E2["सराग संयम (संयम के साथ का राग)"] & E3["संयमासंयम (त्रस और स्थावर के प्रति क्रमशः संयम और असंयम)"] & E4["अकाम निर्जरा (बिना इच्छा दुःख सहना)"] & E5["बाल तप (अज्ञानता सहित आचरण)"] & E6["सम्यक्त्व (मनुष्य और तिर्यंच सम्यक्त्व के साथ देव भी होते हैं)"]

    style A fill:#FF6D00
    style B fill:#E1BEE7
    style C fill:#BBDEFB
    style D fill:#FFF9C4
    style E fill:#FFE0B2
    style B1 fill:#E1BEE7
    style B2 fill:#E1BEE7
    style B3 fill:#E1BEE7
    style C1 fill:#BBDEFB
    style D1 fill:#FFF9C4
    style D2 fill:#FFF9C4
    style D3 fill:#FFF9C4
    style E1 fill:#FFE0B2
    style E2 fill:#FFE0B2
    style E3 fill:#FFE0B2
    style E4 fill:#FFE0B2
    style E5 fill:#FFE0B2
    style E6 fill:#FFE0B2
Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सम्यक्त्व देवायु के आस्रव का कारण है। ऐसा सामान्य कथन होने पर भी सम्यग्दर्शन सौधर्मादि कल्पवासी देव सम्बन्धी आयु के आस्रव का कारण है, यह समझना चाहिए; क्योंकि पृथक् सूत्र कहने से यह ज्ञात होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: नहीं, सरागसंयमादि भवनवासी देवों की आयु के आस्रव के कारण नहीं हैं; क्योंकि इसी से उस कथन की सिद्धि हो जाती है। जिस प्रकार सम्यक्त्व सौधर्म आदि विमानवासी देवों की आयु का बन्ध करता है अन्य आयु का नही, उसी प्रकार सराग संयम और संयमासंयम भी नियम से स्वर्गो की आयु का ही बन्ध करते हैं; क्योंकि सम्यक्त्व के अभाव में सरागसंयम और संयमासंयम नहीं हो सकते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 03 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters