Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

सचित्तनिक्षेपापिधान-परव्यपदेश-मात्सर्य – कालातित्रमाः ॥३६॥
सूत्रार्थ – सचित्तनिक्षेप, सचित्तापिधान, परव्यपदेश, मात्सर्य और कालातिक्रम – ये अतिथिसंविभाग व्रत के पाँच अतिचार हैं ।।३६।।

भावार्थ

अर्थ : सचित निक्षेप (सचित कमल के पत्ते वगैरह पर रखकर आहार दान देना), सचित अपिधान (आहार को सचित पत्ते वगैरह से ढंक देना), परव्यपदेश (स्वयं दान न देकर दूसरे से दिलवाना अथवा दूसरे का द्रव्य उठाकर स्वयं दे देना), मात्सर्य (आदर पूर्वक दान न देना अथवा अन्य दाताओं से ईर्ष्या करना), कालातिक्रम (मुनियों को अयोग्य काल में भोजन कराना) ये पाँच अतिथि संविभाग व्रत के अतिचार हैं ।।३६।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Placing the food on things with organisms such as green leaves – sacittaniksepa, covering it with such things – sacittapidhana, giving the food of another host – paravyapadesa, envy – matsarya, and untimely food – kalatikrama, are the five transgressions of the supplementary vow of partaking of one’s food after feeding the ascetic – atithisamvibhagavrata.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

अतिथि संविभाग व्रत

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["अतिथि संविभाग व्रत
(सभी आहार दान से सम्बन्धित)"] --> B["सचित"] & C["परव्यपदेश
• अन्य की वस्तु है -
यह कह कर दान देना"] & D["मात्सर्य
• अनादर से देना और
अन्य दाताओं से ईर्ष्या करना"] & E["कालातिक्रम
• भिक्षा काल का
उल्लंघन करके
दान देना"]
B --> F["निक्षेप
• सचित आहार रखना"] & G["अपिधान
• सचित द्वारा आहार को ढंकना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सचित्त कमल पत्र आदि पर रखी हुई वस्तु सचित्तनिक्षेप कहलाती है। हरे कमल पत्र आदि पर आहार को रखना हरितपिधान नामका अतिचार है।अपिधान और आवरण ये एकार्थवाची हैं। प्रकरणवश सचित्त से ढकना सचित्तापिधान है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : अतिथि को आहार देते समय आदर भाव के बिना देना मात्सर्य है। अन्य दाता के दान तथा गुणों के विषय में सहनशीलता का नहीं होना मत्सरत्व कहलाता है। देते हुए भी आदर का अभाव होना अनादर कहा है। आहारादि दान इस समय ऐसे पात्र के लिए देना चाहिए अथवा देने योग्य वस्तुओं में यह वस्तु दी है अथवा नहीं दी है इस प्रकार की स्मृति का अभाव होना अस्मरण कहलाता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 6-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters