Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
योगदुःप्रणिधानानादरस्मृत्यनुपस्थानानि ॥३३॥
Meaning
योग (काय, वचन, मन ) का दुष्प्रणिधान, अनादर और स्मृत्यनुपस्थान ये सामायिक शिक्षाव्रत के अतिचार हैं॥३३॥

भावार्थ

काय दुष्प्रणिधान ( सामायिक करते समय शरीर को निश्चल न रखना), वाग्दुष्प्रणिधान ( सामायिक के मंत्र को अशुद्ध और जल्दी जल्दी बोलना ), मनो दुष्प्रणिधान ( सामायिक में मन को न लगाना), अनादर ( अनादर पूर्वक सामायिक करना), स्मृत्यनुपस्थापन ( चित्त की चंचलता से पाठ वगैरह को भूल जाना) ये पाँच सामायिक के अतिचार हैं ॥ ३३ ॥Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Misdirected threefold activity – yogaduspranidhāna – of the body (kaya), the speech (vacana) and the mind (mana), lack of earnestness – anādara, and fluctuation of thought-smṛtyanupasthāna, are the five transgressions of the supplementary vow of periodic concentration – sāmāyikavrata. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.

सामायिक व्रत
graph TD

A["सामायिक व्रत"]

A --> B["दुष्प्रणिधान (सामायिक काल में अन्यथा प्रवर्तन)"]
A --> C["अनादर"]
A --> D["स्मृति अनुपस्थान"]

B --> B1["काय<br/>* शरीर के अंगोपांगादि , को निश्चलता रहित रखना"]
B --> B2["वचन<br/>* अशुद्ध —उच्चारण सही अर्थ का ज्ञान न होना"]
B --> B3["मन<br/>* अर्थ में मन नहीं लगाना"]

C --> C1["* उत्साह रहित सामायिक करना"]

D --> D1["* एकाग्रता के अभाव में पाठ आदि भूल जाना"]

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer सामायिक शिक्षाव्रत के पाँच अतिचार हैं- (१) कायदुष्प्रणिधान (२) वचन दुष्प्रणिधान (३) मनो दुष्प्रणिधान ( ४ ) अनादर (५) स्मृत्यनुपस्थान।  (१) काय दुष्प्रणिधान (२) वचन दुष्प्रणिधान (३) मनो दुष्प्रणिधान (४) अनादर (५) अस्मरण ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer दुष्प्रणिधान यानी अन्यथा प्रवर्तना । प्रणिधान प्रयोग और परिणाम ये एकार्थवाची हैं। दुष्ट जो पाप परिणाम उसे दुष्प्रणिधान कहते हैं। वचन, काय और मन ये तीन योग हैं इनकी खोटी प्रवृत्ति करने को दुष्प्रणिधान कहते हैं। दुष्ट प्रणिधान अथवा दुष्ट प्रवृत्ति को दुःप्रणिधान कहते हैं अथवा अन्यथा रूप प्रवृत्ति करना भी दुष्प्रणिधान है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters