Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

आनयन-प्रेष्यप्रयोग-शब्द-रूपानुपात – पुद्गलक्षेपाः ॥ ३१ ॥
सूत्रार्थ – आनयन, प्रेष्यप्रयोग, शब्दानुपात, रूपानुपात और पुद्गलक्षेप – ये देशविरति व्रत के पाँच अतिचार हैं ।।३१।।

भावार्थ

अर्थ : आनयन (अपने संकल्पित देश में रहते हुए मर्यादा से बाहर के क्षेत्र की वस्तु को किसी के द्वारा मंगाना), प्रेष्य प्रयोग (मर्यादा से बाहर के क्षेत्र में किसी को भेजकर काम करा लेना), शब्दानुपात (मर्यादा से बाहर के क्षेत्र में काम करने वाले पुरुषों को लक्ष्य करके खाँसना वगैरह, जिससे वे आवाज सुनकर जल्दी-जल्दी काम करें), रूपानुपात (मर्यादा के बाहर काम करने वाले पुरुषों को अपना रूप दिखाकर काम कराना), पुद्गलक्षेप (मर्यादा के बाहर पत्थर वगैरह फेंककर अपना काम करा लेना) ये पाँच देशविरति व्रत के अतिचार हैं ।।३१।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Sending for something outside the country of one’s resolve – anayana, commanding someone there to do thus -presyaprayoga, indicating one’s intentions by sounds – sabdānupāta, by showing oneself – rūpānupāta, and by throwing clod, etc. – pudgalaksepa, are the five transgressions of the supplementary vow of abstaining from activity with regard to the country – deśavirativrata.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

देशव्रति

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["देशविरति"] --> B["आनयन
• वस्तु मँगाना
व किसी को बुलाना"] & C["प्रेष्यप्रयोग
• दूसरे व्यक्ति को
काम बताना"] & D["शब्दानुपात
• दूसरे को खाँसी
आदि इशारों से
अपना अभिप्राय बताना"] & E["रूपानुपात
• अपना रूप दिखा
कार्य कराना"] & F["पुद्गलक्षेप
• कंकर आदि
पुद्गल फेंक कर
अपना कार्य कराना"]
B --> G["मर्यादित क्षेत्र से बाहर"]
C --> G
D --> G
E --> G
F --> G

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#FFD600,stroke:#2962FF

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जो पुरुष किसी उद्योग में जुटे हैं उन्हें उद्देश्य कर खाँसना आदि शब्दानुपात है। मर्यादा के बाहर कार्य करने वाले नौकरों का उद्देश्य लेकर खड़े होकर खाँसी या अन्य प्रकार से शब्द करके नौकरों से कार्य कराना शब्दानुपात है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : स्वयं मर्यादित क्षेत्र के भीतर स्थित रहकर बाह्य क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपना शरीर दिखलाना रूपाभिव्यक्ति नाम का अतिचार है। मेरे रूप को (मुझे) देखकर ये ‘शीघ्र ही कार्य करेंगे’ इस अभिप्राय से अपने शरीर को दिखाना रूपानुपात है, ऐसा निर्णय किया जाता है। जो पुरुष किसी उद्योग में जुटे हैं उन्हें अपना शरीर दिखाना रूपानुपात है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters