Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

सचित्तसम्बन्धसंमिश्राभिषवदुः पक्वाहाराः ॥३५॥
सूत्रार्थ – सचित्ताहार, संबंधाहार, सम्मिश्राहार, अभिषवाहार और दुष्पक्वाहार- ये उपभोगपरिभोगपरिमाण व्रत के पाँच अतिचार हैं ।।३५।।

भावार्थ

अर्थ : सचित आहार (सचेतन पुष्प पत्र फल वगैरह का खाना), सचित संबंध आहार (सचित से संबंधित वस्तु को खाना), सचित सम्मिश्र आहार (सचित से मिली हुई वस्तु को खाना), अभिषव आहार (इन्द्रियों को मंद करने वाली वस्तु को खाना), दुष्पक्वाहार (ठीक रीति से नहीं पके हुए भोजन को करना), ये पाँच भोगोपभोग परिमाण व्रत के अतिचार हैं। इस तरह का आहार करने से इन्द्रियाँ प्रबल हो सकती हैं, शरीर में रोग हो सकता है, जिससे उपभोग परिभोग के किये हुए परिमाण में व्यतिक्रम होने की संभावना है ।।३५।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Taking victuals (ahara) containing (one-sensed) organisms- sacitta, placed near organisms- sambandha, mixed with organisms- sammisra, stimulants- abhiṣava, and ill-cooked- duspakva, are the five transgressions of the supplementary vow of limiting consumable and non-consumable things- upabhoga- paribhogapaimanavrata.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

उपभोग परिभोग परिमाण व्रत

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["उपभोग परिभोग परिमाण व्रत
(सभी आहार से सम्बन्धित)"] --> B["सचित
(चेतना सहित पदार्थ)"] & C["अभिषव आहार
• शराब आहार"] & D["दुष्पक्वाहार
• अल्पपक्व,
अधिक पक्व आहार"]
B --> E["आहार
• जैसे - कच्चे फल,
फूल आदि"] & F["संबंधाहार
• से सम्बन्ध प्राप्त हुआ आहार"] & G["सम्मिश्र आहार
• से मिश्रित हुआ आहार"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: उपभोग- परिभोग व्रत के पाँच अतिचार हैं- (१) सचित्ताहार (२) सचित्तसम्बन्धाहार ( ३ ) सचित्तसंमिश्राहार (४) अभिषव’ (५) दु:पक्वाहार । (१) विषय रूपी विष से उपेक्षा नहीं होना (२) भोगे हुए विषयों का बार-बार स्मरण करना (३) अतिलौल्य (वर्तमान विषयों में अतिलम्पटता रखना) (४) अतितृषा ( आगामी विषयों की अधिक तृष्णा रखना (५) अतिअनुभव, वर्तमान विषय का अत्यन्त आसक्ति से अनुभव करना।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : सचित्त सम्बन्ध में केवल संसर्ग विवक्षित है तथा सचित्त संमिश्र में सूक्ष्म जन्तुओं से आहार ऐसा मिला होता है जिसका विभाग करना अशक्य होता है। अर्थात् मिली हुई, एकमेक हुई वस्तु को संमिश्र कहते हैं या नानाजातीय द्रव्यों का समाहार (समूह) सूक्ष्म जन्तुओं से मिला हुआ आहार जिसमें गर्भित है, वह सचित्त संमिश्र आहार है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 6-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters