Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

दिग्देशानर्थदण्डविरति – सामायिक- प्रोषधोपवासोपभोग- परिभोगपरिमाणातिथिसंविभागव्रतसम्पन्नश्च॥२१॥
सूत्रार्थ – वह दिग्विरति, देशविरति, अनर्थदण्डविरति, सामायिकव्रत, प्रोषधोपवासव्रत, उपभोगपरिभोगपरिमाणव्रत और अतिथिसंविभागव्रत- इन व्रतों से भी सम्पन्न होता है ।।२१।।

भावार्थ

अर्थ : दिग्विरति, देशविरति, अनर्थदंड विरति, सामायिक, प्रोषधोपवास, उपभोग परिभोग परिमाण और अतिथि संविभाग इन सात व्रतों से सहित गृहस्थ अणुव्रती होता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The householder with minor-vows (anuvrata) is also equipped with these supplementary vows: withdrawing from activity with regard to the direction – digvirati, withdrawing from activity with regard to the country- desavirati, withdrawing from purposeless sin- anartha- daṇḍavirati, periodic concentration- samayikavrata, fasting at regular intervals- proṣadhopavasavrata, limiting consumable and non-consumable things upabhogaparibhogapaimanavrata, and partaking of one’s food after feeding the ascetic- atithisamvibhagavrata.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

7 शीलव्रत

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["7 शीलव्रत"] --> B["गुणव्रत
(अणुव्रतों का उपकार करें)"] & C["शिक्षाव्रत
(मुनिव्रत पालन की शिक्षा मिले)"]
B --> D["दिग्विरति
• पूर्वादि 10 दिशाओं में
प्रसिद्ध चिन्हों के द्वारा
जीवनपर्यंत की मर्यादा करना"] & E["देशविरति
• ग्रामादिक की
निश्चित काल के लिए
मर्यादा करना"] & F["अनर्थदण्ड व्रति
• उपकार न होने जो
प्रवृत्ति केवल पाप का
कारण है, उसका
त्याग करना"]
C --> G["सामायिक व्रत
• समस्त पाप योग
क्रिया व राग-द्वेष का त्याग
कर समभाव को प्राप्त हो
शुद्ध आत्मस्वरूप में
लीन होना"] & H["प्रोषधोपवास व्रत
• पर्व के दिनों में
समस्त आरम्भ,
विषय-कषाय व आहार का
त्याग करना"] & I["उपभोगपरिभोग
परिमाण व्रत
• न्यूनाधिक उपभोग
परिभोग में काल की
मर्यादा लेकर
त्याग करना"] & J["अतिथि संविभाग व्रत
• साधुओं के लिए अपने
भोजन, धनादि का
विभाग करना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF
style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da
style H fill:#ede7f6
style I fill:#fff9c4
style J fill:#c8e6c9

अनर्थदण्ड

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["अनर्थदण्ड"] --> B["अपध्यान
• दूसरे की जय-पराजय,
मृत्यु आदि दुख हो,
ऐसा मन में विचार करना"] & C["पापोपदेश
• प्राणियों के हिंसा के कारणों
भरे वाणिज्य का प्रचार करने वाले
आरम्भ आदि के वचन"] & D["प्रमादचरित
• बिना प्रयोजन के
पाप करना"] & E["हिंसाप्रदान
• हिंसा के उपकरणों को
प्रदान करना (देना)"] & F["अशुभश्रुति
• हिंसा व राग आदि को
बढ़ाने वाली कथा सुनना
व शिक्षा देना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1

उपभोग-परिभोग

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["उपभोग-परिभोग"] --> B["उपभोग
• जो वस्तु एक बार ही
भोगने में आती है
जैसे -
• भोजन, पानी, इत्र, पुष्प,
माला आदि"] & C["परिभोग
• जो वस्तु अनेक बार
भोगने में आती है
जैसे -
• गृह, वाहन, वस्त्र,
आभूषण आदि"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF

अतिथि संविभाग के योग्य सामग्री

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["अतिथि संविभाग के योग्य सामग्री"] --> B["भिक्षा
• निर्दोष शुद्ध रूच्य भोजन
आहार"] & C["उपकरण
• संयम बढ़ाने में सहायक
ग्रंथ आदि"] & D["औषध
• योग्य औषधि"] & E["प्रतिश्रय
• रहने का स्थान
• ध्यान-अध्ययन के लिए"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: परमाणुओं की मर्यादा से विभाजित किये गये जो आकाश के श्रेणीबद्ध प्रदेश हैं वे ही दिशा के नाम से कहे जाते हैं। आकाश की प्रदेश श्रेणियों में ही सूर्य की गति, उदय और अस्त से परिछिन्न होने के कारण पूर्व-दक्षिण-पश्चिम-उत्तर, ऊर्ध्व, अधः दिशा तथा आग्नेय, नैऋत्य, वायव्य और ईशान इन विदिशाओं का व्यवहार होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : दिग्व्रती को दिग्व्रत ग्रहण करने में प्रसिद्ध समुद्र, नदी, अटवी, वन, पर्वत, जनपद (देश) और योजनों के परिमाण से मर्यादा करनी चाहिए। जैसे- मैं उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत से या इतने कोसों से आगे कभी नहीं जाऊंगा और न लेन-देन आदि करूंगा।  उन दिशाओं का परिमाण पर्वत आदि प्रसिद्ध चिह्नों से तथा योजनादि की गिनती से कर लेना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters