Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

विधि-द्रव्य-दातृ-पात्रविशेषात्तद्विशेषः ।।३९।।
विधि, देय वस्तु, दाता और पात्र की विशेषता से उसकी विशेषता है।। ३९ ।।

भावार्थ

अर्थ : विधि द्रव्य, दाता और पात्र की विशेषता से दान में विशेषता होती है। आदर पूर्वक नवधा भक्ति से आहार देना विधि की विशेषता है। तप, स्वाध्याय आदि में जो सहायक हो ऐसा सात्विक आहार आदि देना द्रव्य की विशेषता है। किसी से ईर्ष्या न करना, देते हुए खेद न होना आदि दाता की विशेषता है और पात्र का विशिष्ट ज्ञानी, ध्यानी और तपस्वी होना, ये पात्र की विशेषता है। इन विशेषताओं से दान में विशेषता होती है। और दान में विशेषता होने से उसके फल में विशेषता होती है ।।३९।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The effect of giving of the gift- dana- has distinctions based on the specific manner in which it is given- vidhivisesa, the specific thing given- dravyavisesa, the specific nature of the giver- datrviseṣa, and the specific nature of the recipient- patravisesa.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

दान के फल में विशेषता के कारण

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["दान के फल में विशेषता के कारण"] --> B["विधि विशेष
• नवधा भक्ति में विशेषता"] & C["द्रव्य विशेष
• देय वस्तु जिससे
नव स्वास्थ्य आदि की वृद्धि हो"] & D["दाता विशेष
• दान देने वाला
ईर्ष्यादि रहित सत् गुणों से युक्त हो"] & E["पात्रविशेष
• दान लेने वाला
सम्यक् कारणयुक्त
सम्यग्दृष्टि गुणों से युक्त हो"]
E --> F["उत्तम
• मुनिराज"] & G["मध्यम
• व्रती श्रावक"] & H["जघन्य
• अव्रती सम्यग्दृष्टि"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#00C853
style B fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style C fill:#FFF9C4,stroke:#FFD600
style D fill:#e8f5e9,stroke:#00C853
style E fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#d9e8fb,stroke:#2962FF
style H fill:#FFE0B2,stroke:#FF6D00

विधि विशेष

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["विधि विशेष"] --> B["संघ / प्रतिग्रह
• आइये पधारिये
ऐसा निवेदन"] & C["उच्च स्थान
• ऊँचा आसन देना"] & D["पादोदक
• शीतल जल से
पैर धोना"] & E["अर्चन
• प्रयोग पूजा द्वारा
सम्मान करना"] & F["प्रणाम
• योग्य नमस्कार करना"] & G["शुद्धि
(रचना व बोलना)"]
G --> H["मन"] & I["वचन"] & J["काय"] & K["भोजन की"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#E1BEE7
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da
style H fill:#ede7f6
style I fill:#fff9c4
style J fill:#c8e6c9
style K fill:#E1BEE7

दाता के सात गुण

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["दाता के सात गुण"] --> B["भक्ति
• प्रमाद रहित
• ज्ञान सहित"] & C["तुष्टि
• पात्र प्राप्त पर
अन्तरंग से खुशी"] & D["श्रद्धा
• दान कल्याणकारी है
ऐसा विश्वास"] & E["विज्ञान
• योग्य श्रेष्ठ पात्रों में
दान देना"] & F["अलोभत्व
• सांसारिक द्रव्यों की
तृष्णा रहित होना"] & G["सात्त्विक
• धैर्य थोड़ा होने पर भी
दान के प्रति उत्साह"] & H["क्षम
• किसी पर भी
गुस्सा नहीं करना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#E1BEE7
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da
style H fill:#ede7f6

दान के प्रकार

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["दान के प्रकार"] --> B["आहार"] & C["औषध"] & D["ज्ञान"] & E["अभय
(प्राण रक्षा)"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#00C853
style B fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF
style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style D fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
style E fill:#FFE0B2,stroke:#FF6D00

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: लोक में अत्यन्त विशुद्ध मन वाले गृहस्थ के द्वारा प्रीतिपूर्वक पात्र के लिए एक बार भी किया गया दान जैसे अनन्त फल को करता है वैसे फल को गृह (घर) की अनेक झंझटों से उत्पन्न हुए पाप समूहों के द्वारा कुबड़े (शक्तिहीन) किये गये गृहस्थव्रत नहीं करते हैं। ये गृहस्थ लोग हमेशा विषय-कषाय के आधीन हैं, इससे इनके आर्त्त – रौद्र ध्यान उत्पन्न होते रहते हैं, इस कारण निश्चय रत्नत्रय रूप शुद्धोपयोग-परम धर्म का तो ठिकाना ही नहीं है। वह सम्यक्त्व पूर्वक आहार दान देता है तो परम्परा से मोक्ष प्राप्त करता है। इसलिए दान देना ही गृहस्थों का परम धर्म है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जिस अभयदान से जीव का शरीर पुष्ट होता है, जैसे- समभाव से महाव्रत पुष्ट होते है। उस अभयदान के फल को कहने में कौन समर्थ है। केवलज्ञान सदृश दूसरा ज्ञान नहीं है, मोक्षसुख से बढ़कर और कोई सुख नहीं है और आहारदान से दूसरा उत्तम दान नहीं है। और जो कोई भी तीन-लोक में सुन्दर वस्तुएँ हैं वे सभी वस्तुएँ अभयदान करने वाले को लीला मात्र में शीघ्र आकर प्राप्त होती हैं।  जैसे – जल निश्चय से रुधिर को धो देता है वैसे ही अतिथियों के प्रति पूजन (नवधा भक्ति पूर्वक आहारदान) गृहकार्यों में संचित हुए पापों को नष्ट करता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 6-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters