Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

दर्शनचारित्रमोहनीयाकषायकषायवेदनीयाख्यास्त्रिद्विनवषोडशभेदा: सम्यक्त्वमिथ्यात्वतदुभयान्यकषायकषायौ हास्यरत्यरतिशोक-भयजुगुप्सास्त्रीपुन्नपुंसकवेदा अनन्तानुबन्ध्यप्रत्याख्यान- प्रत्याख्यानसंज्वलनविकल्पाश्चैकशः क्रोधमानमायालोभा ॥९॥
सूत्रार्थ– दर्शनमोहनीय, चारित्रमोहनीय, अकषायवेदनीय और कषाय वेदनीय– इनके क्रम से नौ, दो, नौ और सोलह भेद हैं। सम्यक्त्व, मिथ्यात्व और तदुभय– ये तीन दर्शनमोहनीय हैं। अकषायवेदनीय और कषायवेदनीय ये दो चारित्र-मोहनीय है। हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुंवेद और नपुंसकवेद– ये नौ अकषायवेदनीय हैं तथा अनन्तानुबन्धी, अप्रत्याख्यान, प्रत्याख्यान और संज्वलन– ये प्रत्येक क्रोध, मान, माया, लोभ के भेद से सोलह कषायवेदनीय हैं ॥९॥

भावार्थ

अर्थ : मोहनीय कर्म के दो भेद हैं– दर्शन मोहनीय और चारित्र मोहनीय। दर्शन मोहनीय के तीन भेद हैं– सम्यक्त्व, मिथ्यात्व और सम्यक मिथ्यात्व। चारित्र मोहनीय के दो भेद हैं– अकषाय वेदनीय और कषाय वेदनीय। अकषाय वेदनीय के नौ भेद हैं– हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा, स्त्रीवेद, पुरुषवेद और नपुंसकवेद। कषाय वेदनीय के सोलह भेद हैं– अनन्तानुबंधी क्रोध-मान-माया-लोभ, अप्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ, प्रत्याख्यानावरण क्रोध-मान-माया-लोभ और संज्वलन क्रोध-मान-माया-लोभ। इस तरह मोहनीय के अट्ठाईस भेद हैं। ॥९॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

There are three, two, nine, and sixteen subdivisions of faith-deluding (darśanamohanīya), conduct-deluding (cāritramohanīya), quasi-passions-feeling (akasāya-vedanīya) and passions-feeling (kasāyavedanīya) karmas, respectively. The three subdivisions of faith-deluding (darśanamohanīya) karmas are subsidential-right-belief (samyaktva), wrong-belief (mithyātva), and mixed-right- and-wrong-belief (samyagmithyātva). Quasi-passions-feeling (akasāyavedanīya) and passions-feeling (kasāyavedanīya) are the two kinds of conduct-deluding (cāritramohanīya) karmas. Further, quasi-passions-feeling (akasāyavedanīya) are of nine kinds: laughter (hāsya), liking (rati), disliking (arati), sorrow (śoka), fear (bhaya), disgust (jugupsā), female-sex-passion (strīveda), male-sex-passion (puńveda), and neuter-sex-passion (napumsakaveda). Passions-feeling (kasāyavedanīya) are of sixteen kinds: the four passions (kasāya) – anger (krodha), pride (māna), deceitfulness (māyā) and greed (lobha) – are of four kinds each – that which binds infinitely (anantānubandhī), that which hinders partial abstinence (apratyākhyāna), that which disturbs complete self-restraint (pratyākhyāna) and that which interferes with perfect conduct (samjvalana). Thus, deluding (mohanīya) karma is of twenty-eight kinds.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

मोहनीय (28)
flowchart TB
A["मोहनीय (28)"] --> B["दर्शन मोहनीय (3)
सम्यक्त्व
मिथ्यात्व
सम्यक-मिथ्यात्व"] & C["चारित्र मोहनीय"]
C --> D["अकषाय वेदनीय (9)

हास्य • रति • अरति • शोक • भय • जुगुप्सा

स्त्रीवेद • पुरुषवेद • नपुंसकवेद"] & E["कषाय वेदनीय (16)

अनन्तानुबन्धी – क्रोध, मान, माया, लोभ

अप्रत्याख्यानावरण – क्रोध, मान, माया, लोभ

प्रत्याख्यानावरण – क्रोध, मान, माया, लोभ

संज्वलन – क्रोध, मान, माया, लोभ"]

classDef default fill:#ffffff,stroke:#000000,color:#000000
style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#E1BEE7
style D fill:#E1BEE7
style E fill:#E1BEE7

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: दर्शनमोहनीय कर्म बन्ध की अपेक्षा एक ही प्रकार का है क्योंकि बन्ध मात्र मिथ्यात्व प्रकृति का ही होता है। परन्तु सम्यग्दर्शन रूप घन की चोट लगने से उस मिथ्यात्व के तीन टुकड़े हो जाते हैं। अतः सत्ता की अपेक्षा दर्शनमोहनीय तीन (मिथ्यात्व, सम्यग्मिथ्यात्व और सम्यक् प्रकृति) भेद वाला है तथा उदय में तीन भेद में होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जिस कर्म के उदय से प्राणी सर्वज्ञ प्रणीत मार्ग में पराङ्मुख, तत्वार्थ श्रद्धान से निरुत्सुक, हिताहित का विभाग करने में असमर्थ और मिथ्यादृष्टी जाता है, वह मिथ्यात्व दर्शन मोहनीय है। जिसके उदय से आप्त, आगम और पदार्थों में श्रद्धा नहीं होती है, वह मिथ्यात्व है, वह कोदों के तुष की तरह है। मिथ्यात्व प्रकृति के उदय से श्रद्धान गुण विकृत हो जाता है और अतत्त्व श्रद्धान रूप परिणति हो जाती है। जिस कर्म के उदय से आत्मा, आगम और पदार्थों में अश्रद्धा होती है, वह मिथ्यात्व प्रकृति है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 6-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters