Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


उच्चैर्नीचैश्च ॥१२॥
सूत्रार्थ– उच्चगोत्र और नीचगोत्र- ये दो गोत्रकर्म हैं ॥१२॥




भावार्थ

अर्थ : गोत्र कर्म के दो भेद हैं– उच्च गोत्र और नीच गोत्र। जिसके उदय से लोक में अपने सदाचार के कारण पुज्य कुल में जन्म होता है उसे उच्च गोत्र कहते हैं और जिसके उदय से निंदनीय आचरण वाले कुल में जन्म हो वह नीच गोत्र है ॥१२॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The high-status (uccagotra) and the low-status (nīcagotra) are the two subdivisions of status- determining (gotra) karma.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


गोत्र
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["गोत्र"] --> B["उच्च<br>* लोक पूजित कुल में जन्म हो"] & C["नीच<br>* निन्दित कुल में जन्म हो"]

    style A fill:#FF6D00
    style B fill:#FFCDD2
    style C fill:#BBDEFB

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जिस कर्म के उदय से लोकपूजित, महत्वशाली, इक्ष्वाकुवंश, अग्रवंश, कुरुवंश, हरीवंश और ज्ञानी आदि विशेष कुल में जन्म होता है, वह उच्चगोत्र है। गोत्र, कुल, वंश, संतान ये सब एकार्थवाचक नाम हैं। जिस कर्म के उदय से जीवों के उच्चगोत्र, कुल या वंश होते हैं वह उच्चगोत्र कर्म है। गोत्र कर्म निष्फल है यह बात नहीं है, क्योंकि जिनका दीक्षा योग्य साधु आचार है तथा जो ‘आर्य’ इस प्रकार के ज्ञान और वचन व्यवहार के निमित्त हैं उन पुरुषों की परम्परा को उच्च गोत्र कहा जाता है तथा उसमें उत्पत्ति का कारणभूत कर्म भी उच्च गोत्र है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : (१) सभी नरकों में नारकियों के नीच गोत्र का ही उदय होता है। (२) कर्म भूमिया एवं भोग भूमिया सभी तिर्यंचों के नीचगोत्र का उदय होता है। (३) एकेन्द्रिय, द्विन्द्रिय, त्रिन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय जीवों के नीच गोत्र का ही उदय होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 8-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters