Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

अप्रत्यवेक्षिताप्रमार्जितोत्सर्गादान- संस्तरोपक्रमणानादर- स्मृत्यनुपस्थानानि ॥३४॥
सूत्रार्थ – अप्रत्यवेक्षित-अप्रमार्जित भूमि में उत्सर्ग, अप्रत्यवेक्षित-अप्रमार्जित वस्तु का आदान, अप्रत्यवेक्षित-अप्रमार्जित संस्थर का उपक्रमण, अनादर और स्मृति का अनुपस्थान- ये प्रोषधोपवास व्रत के पाँच अतिचार हैं ।।३४।।

भावार्थ

अर्थ : अप्रत्यवेक्षित अप्रमार्जित उत्सर्ग (जन्तु है या नहीं, यह बिना देखे और भूमि को कोमल कुंची वगैरह से बिना साफ किये जमीन पर मल मूत्र वगैरह करना), अप्रत्यवेक्षित अप्रमार्जित आदान (बिना देखे और बिना शोधे पूजा की सामग्री और अपने पहनने के वस्त्र वगैरह उठा लेना), अप्रत्यवेक्षित अप्रमार्जित संस्थरोपक्रमण (बिना देखे और बिना साफ की हुई भूमि पर चटाई वगैरह बिछाना), अनादर (उपवास के कारण भूख प्यास से पीड़ित होने से आवश्यक क्रियाओं में उत्साह न होना), स्मृत्युपस्थान (आवश्यक क्रियाओं को भूल जाना), ये पाँच प्रोषधोपवास व्रत के अतिचार हैं ।।३४।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Performing these three activities, excreting- utsarga, taking of objects- adana, and spreading mats and garments- samstara, without inspecting and cleaning the place and the materials, lack of earnestness- anadara, and lack of concentration – smṛtyanupasthana, are the five transgressions of the supplementary vow of fasting at regular intervals- prosadhopavasavrata.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

प्रोषधोपवास व्रत

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["प्रोषधोपवास व्रत"] --> B["अप्रत्यवेक्षित अप्रमार्जित
(बिना देखे - बिना शोधे)"] & C["अनादर
• उत्साह रहित
आवश्यक कार्य करना"] & D["स्मृति अनुपस्थान
• आवश्यक धर्म कार्य करना
भूल जाना"]
B --> E["उत्सर्ग
• जमीन पर
मल-मूत्र का त्याग करना"] & F["आदान
• पूजा के उपकरण आदि
वस्त्रों के साथ लेते लेना"] & G["संस्तर
• भूमि पर
आसनादि बिछाना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: प्रोषधोपवास व्रत के पाँच अतिचार हैं- (१) अप्रत्यवेक्षिताप्रमार्जितोत्सर्ग (२) अप्रत्यवेक्षिताप्रमार्जितादान (३) अप्रत्यवेक्षिता-प्रमार्जित संस्तरोपक्रमण (४) अनादर (५) स्मृत्यनुपस्थान
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : अदृष्टमृष्टग्रहण (आदान) अतिचार उसके होता है जो भूख से पीड़ित होकर अर्हन्त आदि की पूजा के उपकरण तथा अपने वस्त्र आदि को बिना देखे और बिना शोधे ग्रहण करता है ।अदृष्टमृष्ट विसर्ग (उत्सर्ग) अतिचार उसके होता है जो भूख से पीड़ित होने के कारण बिना देखी, बिना शोधी भूमि में मलमूत्र छोड़ता है। अदृष्टमृष्ट संस्तरण अतिचार उसके होता है जो भूख से पीड़ित होने के कारण बिना देखे, बिना शोधे स्थान पर बिस्तर आदि बिछाता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters