Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

तपसा निर्जरा च ॥३॥
सूत्रार्थ – तप से निर्जरा होती है और वह सर्व भी होता है ।।३।।

भावार्थ

अर्थ : तप से संवर भी होता है और निर्जरा भी होती है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

By austerity (tapa), dissociation (nirjară) also is achieved.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

संवर के कारण

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart LR
A["संवर के कारण"] --> B["निश्चय से
निजात्मा में लीनता रूप
वीतराग भाव"] & C["व्यवहार से"]
C --> D["गुप्ति
• स्वरूप निवृत्ति
(संसार के कारणों से
आत्मा की रक्षा करना)
भेद :3"] & E["समिति
• चलाचार रूप प्रवृत्ति
भेद :5"] & F["धर्म
• उत्तम क्षमा आदि
भेद :10"] & G["अनुप्रेक्षा
• शारीरिक के स्वभाव
का बार-बार चिंतन
भेद :12"] & H["परिषहजय
• क्षुधादि वेदना को
संवेदनारहित सहना
भेद :22"] & I["चारित्र
• संसार परिभ्रमण रूप
क्रियायें का अभाव
भेद :5"] & J["तप
• इच्छाओं का शमन
भेद :12"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#2962FF
style B fill:#C8E6C9,stroke:#00C853
style C fill:#d1ecf1,stroke:#2962FF
style D fill:#e8f5e9,stroke:#00C853
style E fill:#FFF9C4,stroke:#FFD600
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style H fill:#ede7f6
style I fill:#FFCDD2
style J fill:#c8e6c9

निर्जरा

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["निर्जरा"] --> B["द्रव्य
• बँधे कर्मों का एकदेश
झिरना (नाश होना)"] & C["भाव
• जीव के परिणाम
जिससे कर्म झिरते हैं"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style C fill:#FFCDD2,stroke:#D50000

निर्जरा का कारण

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["निर्जरा का कारण"] --> B["तप"]
B --> C["शुद्ध आत्मस्वरूप में प्रवर्तन
अर्थात् विजय करना"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
style C fill:#FFCDD2,stroke:#D50000

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: तपोनिधियों ने ऐसी शारीरिक क्रिया और मानसिक क्रिया को तप कहा है, जो अन्तरङ्ग व बहिरङ्ग मल के सन्ताप से सन्तप्त आत्मा की शुद्धि में कारण है। ख्याति, पूजा, लाभ आदि की भावना को त्याग कर मुनीश्वरों के द्वारा कर्मों के क्षय के लिए जो तपा जाता है उसे तप कहते हैं अथवा रत्नत्रय की प्राप्ति के लिए इच्छा को रोकने का नाम तप है। अथवा परद्रव्यों की अभिलाषा को दूर करना तप है अथवा शरीर और इन्द्रियों का दमन करने के लिए साधु के द्वारा जो तपा जाता है वह तप है। अथवा – जिसके द्वारा कर्म रूपी ईंधन को जलाकर भस्म किया जाता है वह तप है। मन और इन्द्रियों के नियन्त्रित करने वाले अनुष्ठान को तप कहते हैं। तपश्चरण करने वाले मुनि अपने तपश्चरण की सिद्धि के लिए जो अपनी इच्छानुसार इन्द्रिय सुखों का निरोध करते हैं उसको श्रेष्ठ तप कहते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : संवर-निमित्तों का समुच्चय करने के लिए सूत्र में ‘च’ शब्द का ग्रहण किया है। ‘च’ शब्द तप, संवर का भी कारण होता है। इस संवर हेतुता का समुच्चय करता है, क्योंकि तप के द्वारा नूतन कर्म बन्ध रुककर पूर्वोपार्जित कर्मों का क्षय भी होता है। अतः तप अविपाक निर्जरा का कारण है। इस प्रकार तप के जातीयत्व होने से ध्यानों (धर्म्य व शुक्ल) के भी निर्जरा का कारणत्व प्रसिद्ध ही है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters