Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

प्रदेशसंहारविसर्पाभ्यांप्रदीपवत् ॥१६॥
सूत्रार्थ – क्योंकि प्रदीप के समान जीव के प्रदेशों का संकोच और विस्तार होने के कारण लोकाकाश के असंख्येय भागाधिक में जीवों का अवगाह बन जाता है ।।१६।।

भावार्थ

अर्थ : यद्यपि जीव के प्रदेश लोकाकाश के बराबर हैं फिर भी दीपक की तरह प्रदेशों का संकोच विस्तार होने से जीव लोक के असंख्यातवें भाग आदि में रहता है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The soul (jīva) occupies, like the light of the lamp, from one to innumerable (asamkhyata) parts of the universe- space (lokakasa) due to the contraction and expansion of its space-points (pradesa).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

जीव और पुद्गल के आकाश के अल्प प्रदेशों में रहने का हेतु

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["जीव और पुद्गल के आकाश के
अल्प प्रदेशों में रहने का हेतु"] --> B["जीव
• प्रदेश संकोच-विस्तार शक्ति
(दीपक की तरह)
• शरीर नामकर्म का उदय"] & C["पुद्गल
• सूक्ष्म परिणाम
• एक-दूसरे को अवगाह देने की शक्ति"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFCDD2
style C fill:#E1BEE7

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: आत्मा के प्रदेशों का संकोच या विस्तार शरीर के अनुसार होता है। और सबसे छोटा शरीर सूक्ष्म निगोदिया लब्ध्य पर्याप्तक जीव के होता है जिसकी अवगाहना अंगुल के असंख्यातवें भाग है। अतः जीव की अवगाहना इससे कम नहीं होती, कम से कम इतनी ही रहती है। इससे वह लोक के असंख्यातवें भाग प्रमाण है ॥१६॥
Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

उत्तर : अमूर्त स्वभाव वाला भी आत्मा अनादि सम्बन्ध के प्रति एकत्व होने से कथञ्चित् मूर्त्तता को धारण किये हुए है और लोकाकाश के बराबर इसके प्रदेश हैं, फिर भी जब यह कार्मण शरीर के कारण ग्रहण किये गये सूक्ष्म शरीर में रहता है तब इसके प्रदेशों का शुष्क चर्म के समान संकोचन होकर प्रदेशों का संहार हो जाता है। जब कार्मण शरीर के कारण बादर शरीर में रहता है तब जल में तैल के समान प्रदेशों का फैलाव होकर विसर्पण हो जाता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 12-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters