Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

सदसतोरविशेषाद्यदृच्छोपलब्धेरुन्मत्तवत्॥३२॥
सूत्रार्थ – वास्तविक और अवास्तविक के अन्तर के बिना दृच्छोपलब्धि (जब जैसा जी में आया उस रूप ग्रहण होने) के कारण उन्मत्त की तरह ज्ञान भी अज्ञान हो जाता है।॥३२॥

भावार्थ

सत् और असत् में भेद न करके इच्छानुसार उन्मत्त पुरुष के समान अपनी इच्छानुसार पदार्थ को ग्रहण करता है।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Owing to lack of discernment between the real (sat – that exists) and the unreal (asat – that does not exist), wrong knowledge is whimsical as that of the lunatic.
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


मिथ्याज्ञान
कुमति
कुश्रुत
कुअवधि
मिथ्यादृष्टि का सर्व ज्ञान मिथ्या
क्योंकि ?
उसका श्रद्धान मिथ्या
श्रद्धान कैसा ?
सत्–असत् का विवेक नहीं
किसके जैसा ?
पागल की तरह जो अपनी इच्छानुसार पदार्थों का ग्रहण करता है।

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: नहीं, मनःपर्ययज्ञान के समान परमावधिज्ञान और सर्वावधिज्ञान विशेष संयमी मुनीराज के ही उत्पन्न होते हैं, (ये दोनों तदभव मोक्षगामी जीवों के होते हैं तथा अप्रतिपाती भी हैं)। अतः ये कभी विपरीत नहीं होते हैं, लेकिन देशावधिज्ञानी के मिथ्यात्व का उदय होने पर उसका अवधिज्ञान मिथ्या हो जाता है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : सत् और असत् में विशेषता न करके इच्छानुसार ग्रहण करने को विपर्यय कहते है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 22-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters