Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

एकादीनि भाज्यानि युगपदेकस्मिन्नाचतुभर्यः॥३०॥
सूत्रार्थ – एक आत्मा में एक साथ एक से लेकर चार ज्ञान तक भजना से होते हैं।॥३०॥

भावार्थ

एक साथ एक आत्मा में एक से लेकर चार ज्ञान तक भजनीय (हो सकते) हैं।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

From one up to four kinds of knowledge can be possessed simultaneously by a single soul.
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

flowchart TB
T["एक जीव के एक साथ कितने ज्ञान"] --> N1["1"] & N2["2"] & N3["3"] & N4["4"]
N1 --> K1["केवलज्ञान"]
N2 --> K2["मति
श्रुत"]
N3 --> K3["मति
श्रुत
अवधि / मनःपर्यय"]
N4 --> K4["मति
श्रुत
अवधि
मनःपर्यय"]

style T fill:#FF6D00
style N1 fill:#BBDEFB
style N2 fill:#BBDEFB
style N3 fill:#BBDEFB
style N4 fill:#BBDEFB
style K1 fill:#FFE0B2
style K2 fill:#FFE0B2
style K3 fill:#FFE0B2
style K4 fill:#FFE0B2

Reference : Tatvarthsutra-in-Charts-&-Table-तत्वार्थसूत्र-_Smt-Pooja-Prakash-ChabdaLink

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: (एक आत्मा में एक ज्ञान होगा तो केवलज्ञान या मतिज्ञान), दो होंगे तो मति-ज्ञान श्रुतज्ञान; तीन होंगे तो मति-श्रुत-अवधि या मति-श्रुत-मनःपर्यय ज्ञान तथा चार होंगे तो मति-श्रुत-अवधि एवं मनःपर्यय ज्ञान। एक आत्मा में पाँचों ज्ञान एक साथ नहीं हो सकते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : सूत्र में दिया गया एक शब्द संख्यावाची है इसलिए एक है आदि में जिसके वह ‘एकादिनी’ इससे आत्मा में एक अकेला मतीज्ञान भी सकता है क्योंकि जो उपदेश पूर्वक दो, बारह, एक, अनेक भेदरूप अक्षर श्रुत है वह भजनीय है अर्थात किसी के होता है और किसी के नही। किसी आचार्य के अभिप्राय में संख्या, असहाय और प्रधानवाची एक शब्द को मानकर ‘एकादिनी केवलादिनी’ एक आत्मा में अकेला, असहाय और प्रधान एक केवलज्ञान होगा।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 21-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters