Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


विपाकोऽनुभवः ॥२१॥
सूत्रार्थ– विपाक अर्थात् विविध प्रकार के फल देने की शक्ति का पड़ना ही अनुभव है ॥२१॥




भावार्थ

अर्थ : विशिष्ट अथवा नाना प्रकार के पाक यानी उदय को विपाक कहते हैं। और विपाक को ही अनुभव कहते हैं। ॥२१॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Fruition – anubhava – is the capacity of the karmas to provide various kinds of fruits.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: आठ कर्मों की मूल प्रकृतियों का अनुभव स्वमुख से ही प्रवृत्त होता है। आयु, दर्शनमोहनीय एवं चारित्रमोहनीय को छोड़कर तुल्य जातीय उत्तर प्रकृतियों का अनुभव परमुख से भी प्रवृत्त होता है। नरकायु के मुख से तिर्यंचायु या मनुष्यायु का विपाक नहीं होता है और दर्शन मोह-चारित्रमोह रूप से और चारित्र मोह दर्शन मोह रूप से विपाक को प्राप्त नहीं होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : अनुभाग दो प्रकार का होता है– (१) शुभ अनुभाग (२) अशुभ अनुभाग। अथवा– अनुभाग बन्ध चार प्रकार के– उत्कृष्ट अनुभाग बन्ध, अनुत्कृष्ट अनुभाग बन्ध, जघन्य अनुभाग बन्ध तथा अजघन्य अनुभाग बन्ध। इनमें से उत्कृष्टादि बन्ध भी चार-चार प्रकार का है। सादि, अनादि, ध्रुव एवं अध्रुव।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 8-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters