Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


तद्भावः परिणामः ॥४२॥
सूत्रार्थ – उसका होना अर्थात् प्रति समय बदलते रहना परिणाम है ।।४२।।

भावार्थ

अर्थ : धर्मादि द्रव्य जिस स्वरूप से होते हैं उसे तद्भाव कहते हैं। और उस तद्भाव का ही नाम परिणाम है।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The condition (change) of a substance is its transformation – pariņama.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


परिणाम (भाव)
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["परिणाम (भाव)"] --> B["अनादि<br>(प्रवाह अपेक्षा)"] & C["सादि<br>(प्रति समय नया-नया)"]
    B --> D["धर्मादि 4 द्रव्य<br>दोनों परिणाम आगम से जाने जाते हैं।"]
    C --> E["जीव और पुद्गल<br>दोनों परिणाम कथंचित् प्रत्यक्षगम्य हैं।"]

    style A fill:#FF6D00,stroke:#FFE0B2
    style B fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
    style C fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF
    style D fill:#FFF9C4,stroke:#FFD600
    style E fill:#C8E6C9,stroke:#00C853

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: उत्पाद दो प्रकार का है- स्वनिमित्तक और परनिमित्तक। जैनागम में अगुरुलघु नाम के अनन्त गुण माने गये हैं, जो प्रत्येक द्रव्य में रहते हैं। उन गुणों में छह प्रकार की हानि या वृद्धि सदा होती रहती है। उनके निमित्त से द्रव्यों में स्वभाव से ही सदा उत्पाद व्यय हुआ करता है वह स्वनिमित्तक उत्पाद व्यय है। तथा धर्मादि द्रव्यें प्रतिसमय अश्व आदि अनेक जीवों और पुद्गलों के गमन में ठहरने में और अवकाश देने में निमित्त होती हैं। और गति वगैरह में प्रतिरक्षण परिवर्तन होना स्वाभाविक है। यह परनिमित्तक उत्पाद व्यय है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : दोनों नयों के कारण सब द्रव्यों में सादि एवं अनादि दोनों परिणामों की सिद्धि होती है। पर्यायार्थिक नय की विवक्षा से सर्व धर्मादि द्रव्यों में परिणाम सादि हैं और द्रव्यार्थिक नय की विवक्षा से सभी द्रव्यों के परिणाम अनादि हैं। विशेषता यह है कि धर्मादि चार अतीन्द्रिय द्रव्यों का आदि और अनादिमान परिणाम आगम से जाना जाता है और जीव तथा पुद्गलों का परिणाम कथंचित् प्रत्यक्षगम्य भी होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 13-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters