Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
भरतस्य विष्कम्भो जम्बूद्वीपस्य नवतिशतभागः ॥ ३२ ॥
Meaning
भरत क्षेत्र का विस्तार जम्बूद्वीप के एक सौ नब्बे भागों में से एक भाग प्रमाण है॥ ३२ ॥

भावार्थ

२४ वें सूत्र में भरतक्षेत्र का जो विस्तार बलताया है उसमें और इसमें कोई अन्तर नहीं है। केवल कथन करने का प्रकार दूसरा है। यदि एक लाख के बराबर एक सौ नब्बे हिस्से किये जावें तो उनमें हर एक हिस्से का प्रमाण ५२६.६ / १९. योजन होता है। Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

The width of Bharata region is one hundred and ninetieth part – 1/190 – that of Jambudvīpa. The width of the Bharata region is one hundred and ninetieth part of Jambudvipa, which is 1,00,000 yojana. It equals 526 6/19 yojana, as mentioned already (in sūtra 3-24). There is a mound surrounding Jambudvipa, which is encircled by the ocean Lavaṇasamudra, whose width is 2,00,000 yojana. The ocean Lavanasamudra is encircled by the island Dhātakīkhaṇḍa, whose width is 4,00,000 yojana. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain



Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer भरत क्षेत्र के विस्तार के बराबर यदि जम्बूद्वीप के टुकड़े किये जाँय तो एक सौ नब्बे होते हैं। इस प्रकार प्रकारान्तर का ज्ञान कराने के लिए पुनः भरत क्षेत्र का विस्तार कहा है अथवा उत्तर सूत्र के अभिसम्बन्ध के लिए पुनः प्रकारान्तर से वर्णन किया है। “द्विर्धातकीखण्डे” “पुष्करार्धे च ” यह सूत्र आगे कहेंगे। उनके संबंध ( उनके वर्णन में सुविधा हो) के लिए भरत क्षेत्र का पुनः विस्तार कहा है
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Answer  लवणसमुद्र में जहाँ नदी गिरती है, वहाँ नवयोजन शरीर वाला मत्स्य है और समुद्र के मध्य में अठारह योजन वाला मत्स्य है। कालोदधि समुद्र में नदी गिरने के स्थान पर अठारह योजन के तथा समुद्र के मध्य में छत्तीस योजन के मत्स्य हैं। स्वयंभूरमण समुद्र में नदी गिरने के स्थान पर पाँच सौ योजन के और समुद्र के मध्य में एक हजार योजन शरीर वाले मत्स्य हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 8-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters