Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


द्विर्धातकीखण्डे ॥३३॥
सूत्रार्थ– धातकी खण्ड नामक दूसरे द्वीप में भरतादि क्षेत्र दो-दो हैं ॥३३॥


भावार्थ

अर्थ: धातकी खंड द्वीप में भरत आदि क्षेत्र दो दो हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

In Dhatakikhaṇḍa the regions and the mountains, etc., are double that of Jambudvipa.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जम्बूद्वीप में जहाँ जम्बूवृक्ष है, धातकी खण्ड में वहाँ धातकी वृक्ष है। उस वृक्ष का वर्णन तथा इसके परिवार वृक्ष जम्बूद्वीप के समान हैं। उस वृक्ष पर निवास करने वाला द्वीपाधिपति (धातकी खण्ड का अधिपति) होने से इस द्वीप का नाम धातकी खण्ड जानना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: जैसे चक्र के आरे होते हैं उसी प्रकार के आकार वाले धातकी खण्ड के हिमवन् आदि पर्वत हैं और चक्र के बीच के भाग के समान भरतादि क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र और पर्वत दोनों तरफ समुद्रों का स्पर्श करते हैं अर्थात् एक तरफ लवणसमुद्र और एक तरफ कालोदधि समुद्र, दोनों के बीच धातकी खण्ड होने से दोनों तरफ समुद्र का स्पर्श होता है। उस धातकी खण्ड द्वीप को चारों तरफ से घेरे हुए कालोदधि समुद्र है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 8-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters