Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


एकसमयाऽविग्रहा ।।२९।।
सूत्रार्थ- एक समयवाली गति विग्रहरहित होती है ।।२९।।

भावार्थ

अर्थ- बिना मोड़े वाली गति में एक समय लगता है। इसी को ऋजुगति कहते हैं ।।२९।।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

Movement without a bend is for one instant (samaya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: अधोलोक के तनुवातवलय में स्थित कोई जीव मरण कर ऊर्ध्व लोक के अन्त में स्थित तनुवातवलय के अन्त में जन्म लेता है तब एक समय में चौदह राजू गमन कर जन्म ले सकता है। अथवा, ऊर्ध्वलोक के अन्त में स्थित तनुवातवलय में से मरकर अधोलोक के सबसे अन्त में स्थित तनुवातवलय में जन्म लेवे तो वह एक समय में चौदह राजू गमन करके जन्म ले सकता है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: मुक्त जीवों के अनन्त वीर्य प्रगट हो जाने के कारण एक ही समय में लोक के अग्रभाग को प्राप्त करने वाली गति हो जाती है एवं संसारी जीवों के पूर्व शरीरों को छोड़कर अन्य शरीर को प्राप्त कराने वाली गति के योग्य वीर्यान्तराय कर्म के क्षयोपशम से लोक के अन्त में वर्त रहे (स्थित) शरीर को प्राप्त करा देती है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 6 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters