Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
जम्बूद्वीपलवणोदादयः शुभनामानो द्वीपसमुद्राः ॥७॥
Meaning
 जम्बूद्वीप आदि शुभ नाम वाले द्वीप और लवणोद आदि शुभ नाम
वाले समुद्र हैं।। ।।

भावार्थ

मध्य लोक में जम्बूद्वीप और लवण समुद्र वगैरह अनेक द्वीप और समुद्र हैं। अर्थात् पहला द्वीप जम्बूद्वीप है और उसके बाद पहला समुद्र लवण समुद्र है । लवण समुद्र के बाद दूसरा द्वीप धातकी खंड है। और धातकी खंड के बाद दूसरा समुद्र कालोदधि है। कालोदधि के बाद तीसरा द्वीप पुष्करवर है और उसके बाद तीसरे समुद्र का नाम भी पुष्करवर है। इसके आगे जो द्वीप का नाम है वही उसके बाद के समुद्र का नाम है। सबसे अंतिम द्वीप और समुद्र का नाम स्वयंभूरमण है ॥ ७ ॥ Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

In the Middle World (Madhya Loka), there are many islands (continents) and oceans such as Jambudweep and Lavana Ocean, etc. That is, the first island is Jambudweep, and after it the first ocean is Lavana Ocean. After Lavana Ocean, the second island is Dhataki Khand, and after Dhataki Khand, the second ocean is Kalodadhi. After Kalodadhi, the third island is Pushkarvar, and after it, the third ocean is also named Pushkarvar. Beyond this, the name of each island is the same as the name of the ocean that follows it. The very last island and ocean are both named Svayambhuramana (Swayambhuraman). ॥ 7 ॥ Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

Names of the continents:Names of the oceans:
JambudvipaLavanoda
DhatakikhandaKaloda
PuskaravaraPuşkaravara
VāruṇīvaraVāruṇīvara
KṣiravaraKṣiravara
GhṛtavaraGhṛtavara
IksuvaraIksuvara
NandiśvaravaraNandiśvaravara
ArunavaraArunavara

Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer इस (मध्य) लोक के मध्य में जम्बूद्वीप से लेकर स्वयंभूरमण समुद्र पर्यंत तिर्यक्प्रच विशेषण से अवस्थित असंख्यात द्वीप – समुद्र अवस्थित हैं इसलिए इसको तिर्यग्लोक कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Answer अढ़ाई (२ई उद्धार) सागरोपम में जितने समय होते हैं उतने असंख्यात प्रमाण द्वीप- समुद्र मध्यलोक में हैं। (रा. वा. २) पच्चीस कोड़ाकोड़ी उद्धार पल्यों में जितने रोम हैं उतने प्रमाण द्वीप – समुद्रों की संख्या है। (हरि. पु. ७ / ५१) चौंसठ कम अढ़ाई उद्धार सागरों के रोम प्रमाण अवशिष्ट शुभ समुद्र हैं। इनमें बहुतों का एक ही नाम है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 3- feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters