Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

ऋजुविपुलमती    मनःपर्ययः।।२३।।
सूत्रार्थ – ऋजुमती और विपुलमती मनःपर्ययःज्ञान है।।२३।।

भावार्थ

मनःपर्यय ज्ञान के दो भेद हैं—ऋजुमति और विपुलमति। दूसरे के मन में सरल रूप में स्थित रुपी पदार्थ को जो ज्ञान प्रत्यक्ष जानता है, उसे ऋजुमति मनःपर्यय कहते हैं और दूसरे के मन में सरल अथवा जटिल रूप में स्थित रुपी पदार्थ को जो ज्ञान प्रत्यक्ष जानता है, उसे विपुलमति मनःपर्यय कहते हैं।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning

Clairvoyance (avadhijñāna) due to destruction-cum-subsidence (ksayopaśama) is of six kinds. It is acquired by the rest, namely, human beings, and animals.
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


flowchart TB
    A["<b>मनःपर्ययज्ञान</b><br>(जो दूसरों के मन में स्थित रूपी पदार्थों को स्पष्ट जाने)"] --> B["<b>ऋजुमति</b><br>* सरल को जाने"] & C["<b>विपुलमति</b><br>* सरल – कुटिल दोनों को जाने"]

    style A fill:#FFD600
    style B fill:#FFE0B2
    style C fill:#FFF9C4

ऋजुमति – विपुलमति में अंतर
ऋजुमति विपुलमति
चिन्तित पदार्थ को जानता है चिन्तित, अचिन्तित, अर्धचिन्तित को जानता है
आत्मा की कम विशुद्धता होती है अधिक विशुद्धता होती है
संयम परिणामों में गिरावट हो सकती है (प्रतिपाती) गिरावट नहीं हो सकती है (अप्रतिपाती)
उसी भव में मोक्ष जाने का नियम नहीं है नियम से उसी भव में मोक्ष जाते हैं

Reference : Tatvarthsutra-in-Charts-&-Table-तत्वार्थसूत्र-_Smt-Pooja-Prakash-ChabdaLink


Questions and Answers: शङ्का -समाधान
समाधान: ऋजुमति मनःपर्ययज्ञान क्षेत्र की अपेक्षा जघन्य से गव्यूति पृथकत्व प्रमाण (आठ-नौ घन कोस प्रमाण) जानता है और उत्कर्ष से योजना पृथकत्व (आठ-नौ घन योजना) के भीतर की बात जानता है, बाहर की नहीं।

उत्तर : ऋजु का अर्थ निर्वर्तित और प्रगुण है। दुसरे के मन को प्राप्त हुए वचन, काय और मनकृत अर्थ के विज्ञान से निर्वर्तित जिसकी मती ऋजु है वह ऋजुमति कहलाती है। निर्वर्तित और सरल रूप जो मति है वह ऋजु कहलाती है क्योंकि सरल रूप से चिन्तित वचन, काय और मन द्वारा स्मृत ऐसे पर के मन में स्थित पदार्थ को जानती है, ऋजु है मति जिसकी वह ऋजुमति कहलाती है।



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 19-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters