Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

प्रत्यक्षमन्यत्।।१२।।
सूत्रार्थ – शेष सब ज्ञान प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।।१२।।

भावार्थ-

मति और श्रुत के सिवा शेष अवधि, मनःपर्यय और केवल ये तीन ज्ञान प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The remaining (three) constitute direct (pratyaksa) knowledge (jñāna).
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

मति–श्रुत ज्ञान केवलज्ञान
1. हमारा वर्तमान प्रकट ज्ञान 1. हमारा स्वभाव
2. परार्थीन 2. स्वाधीन
3. क्रमिक – इन्द्रियों द्वारा पदार्थों को क्रम से जानता है 3. युगपत् – सम्पूर्ण पदार्थों को इन्द्रिय बिना एकसाथ जानता है
4. क्षणिक – क्षायोपशमिक होने से क्षणिक है 4. शाश्वत – क्षायिक होने से शाश्वत रहता है
5. घटना–बढ़ना है 5. एक जैसा रहता है
6. इन्द्रियज ज्ञान है 6. अतिन्द्रियज ज्ञान है

config:
theme: base
themeVariables:
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
tertiaryColor: '#ffffff'

flowchart TB
A["प्रमाण (सम्यग्ज्ञान)"] --> B["परोक्ष
(इन्द्रिय और मन की
सहायता के द्वारा
पदार्थों को जानना)"] & C["प्रत्यक्ष
(बिना किसी की सहायता
के केवल आत्मा के द्वारा
पदार्थों को स्पष्ट जानना)"]
B --> D["मति"] & E["श्रुत"]
C --> F["विकल
(मर्यादित)"] & G["सकल
(सम्पूर्ण)"]
F --> H["अवधि"] & I["मन:पर्यय"]
G --> J["केवलज्ञान"]

style A stroke:#FFD600,fill:#FFD600
style B fill:#FFF9C4
style C fill:#FFE0B2
style D fill:#FFF9C4
style E fill:#FFF9C4
style F fill:#FFE0B2
style G fill:#FFE0B2
style H fill:#FFE0B2
style I fill:#FFE0B2
style J fill:#FFE0B2

Reference : Tatvarthsutra-in-Charts-&-Table-तत्वार्थसूत्र-_Smt-Pooja-Prakash-ChabdaLink

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान :केवलज्ञान सकल प्रत्यक्ष है, क्योंकि वह त्रिकालविषयक समस्त पदार्थों को विषय करने वाला अतिन्द्रिय, अक्रमवर्ती, व्यवधान से रहित और आत्मा एवं पदार्थ की समीपता मात्र से प्रवृत्त होने वाला है। अवधि और मनःपर्यय ज्ञान विकल्प प्रत्यक्ष हैं, क्योंकि उनमें सकल प्रत्यक्ष का लक्षण नहीं पाया जाता है। (यह ज्ञान विनिश्वर है तथा मूर्त पदार्थों में भी इसकी पूर्ण प्रवृत्ति नहीं देखी जाती है)।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : प्रत्यक्षज्ञान दो प्रकार के होते है — (१) सांव्यवहारिक प्रत्यक्ष, (२) पारमार्थिक प्रत्यक्ष ३)
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 12-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters